facebookmetapixel
Advertisement
एयर इंडिया का सुरक्षा रिकॉर्ड दुनिया में सबसे बेहतर होना चाहिए: एन. चंद्रशेखरनITR भरा लेकिन रिफंड अभी तक नहीं आया? ऐसे चेक करें अपना लेटेस्ट रिफंड स्टेटसNFO Alert: कम उतार चढ़ाव वाले 50 शेयरों में निवेश का मौका, ऐक्सिस ने लॉन्च किया नया फंड, 22 सितंबर तक कर सकेंगे निवेशबंगाल को चाहिए बड़ा कॉरपोरेट दांव, तभी लौटेगी राज्य की खोई औद्योगिक चमक: स्वपन दासगुप्ताSME IPO की धूम! अगस्त में जुटाए करीब ₹1220 करोड़, 2026 में अब तक सबसे ज्यादाऑटो बिक्री ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, 24 लाख से ज्यादा गाड़ियां बिकीसागर में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 18, 100 से अधिक अस्पताल में भर्ती; अब तक 10 गिरफ्तारखाते में एक भी रुपया नहीं? घबराने की जरूरत नहीं, पात्र खाताधारक ऐसे ले सकते हैं ₹10,000 तक का ओवरड्राफ्टसुपर अल नीनो से बिगड़ेगा चीनी-एथेनॉल का गणित? घटती फसल और कम स्टॉक ने बढ़ाई चिंतासोना-चांदी में गिरावट, क्या अभी और सस्ता होगा गोल्ड? एक्सपर्ट ने बताए अहम लेवल

Defence Stocks: निफ्टी डिफेंस इंडेक्स में रिकॉर्ड तेजी, साप्ताहिक बढ़त 2022 के बाद सबसे ज्यादा

Advertisement

रक्षा कंपनियों के शेयर ऐसी मीडिया रिपोर्टों से चढ़े हैं कि चालू वित्त वर्ष में रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित किए जा सकते हैं।

Last Updated- May 17, 2025 | 9:52 AM IST
Hindustan Aeronautics HAL Stock

हाल के दिनों में रक्षा क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में खूब तेजी देखी जा रही है। निफ्टी इंडिया डिफेंस सूचकांक आज 5.6 फीसदी उछल गया और पूरे हफ्ते इसमें 17.2 फीसदी की तेजी आई, जो 2022 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक उछाल है। रक्षा कंपनियों के शेयर ऐसी मीडिया रिपोर्टों से चढ़े हैं कि चालू वित्त वर्ष में रक्षा बजट में 50,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त आवंटित किए जा सकते हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनैंशियल सर्विसेज में शोध, वेल्थ मैनेजमेंट के प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘अगर ऐसा हुआ तो वित्त वर्ष 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए समग्र आवंटन 7 लाख करोड़ रुपये को पार कर सकता है।’

इस साल फरवरी में पेश आम बजट में वित्त वर्ष 2026 के लिए रक्षा क्षेत्र के लिए आवंटन वित्त वर्ष 2025 के 4.57 लाख करोड़ रुपये से 7.7 फीसदी ज्यादा 4.91 लाख करोड़ रुपये किया गया। इसमें रक्षा सेवाओं के लिए राजस्व व्यय के साथ-साथ पूंजीगत व्यय भी शामिल है। वित्त वर्ष 2025 में रक्षा क्षेत्र के कुल आवंटन में राजस्व व्यय का हिस्सा 65 फीसदी रहा और वित्त वर्ष 2021 से यह औसतन 62.4 फीसदी बना हुआ है। पिछले पांच साल में रक्षा बजट और रक्षा क्षेत्र में पूंजीगत व्यय सालाना 7.6 फीसदी की दर से बढ़ा है।

पूंजीगत आवंटन ज्यादा होने से रक्षा क्षेत्र की कंपनियों को फायदा होता है। वित्त वर्ष 2026 में रक्षा क्षेत्र के लिए पूंजीगत आवंटन 1.8 लाख करोड़ रुपये किया गया है जो वित्त वर्ष 2025 में 1.6 लाख करोड़ रुपये (संशोधित) रहने का अनुमान है।

इसकी तुलना में रक्षा क्षेत्र के लिए राजस्व व्यय वित्त वर्ष 2026 में 4.9 फीसदी बढ़कर 3.12 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है जबकि वित्त वर्ष 2025 के संशोधित अनुमान में 2.97 लाख करोड़ रुपये रहने की बात कही गई है। वित्त वर्ष 2025 में वास्तविक राजस्व व्यय वित्त वर्ष 2024 की तुलना में 2.3 फीसदी और बजट अनुमान से 5.1 फीसदी अधिक था।

पारस डिफेंस ऐंड स्पेस टेक्नोलॉजीज, कोचीन शिपयार्ड, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयर हालिया तेजी के दौर में 10 से 20 फीसदी के बीच बढ़े हैं। पिछले महीने के निचले स्तर से निफ्टी डिफेंस सूचकांक करीब 50 फीसदी चढ़ा है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ती दुश्मनी के मद्देनजर रक्षा क्षेत्र के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं।

ओम्नीसाइंस कैपिटल में कार्यकारी उपाध्यक्ष और वरिष्ठ पोर्टफोलियो मैनेजर अश्विनी शमी ने कहा, ‘चीन और पाकिस्तान की रक्षा प्रणालियों के खिलाफ भारत निर्मित रक्षा प्रणालियों के सफल प्रदर्शन से दीर्घावधि में भारत निर्मित रक्षा उपकरणों की मांग बढ़ने की संभावना है।’ बीते एक साल में डिफेंस सूचकांक लगभग तीन गुना बढ़ गया है जबकि इस अवधि में निफ्टी में 11.2 फीसदी की वृद्धि हुई है।

Advertisement
First Published - May 17, 2025 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement