facebookmetapixel
ईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहरकई राज्यों के कर्ज पर नियंत्रण रखने में विफल एफआरएलPMAY-शहरी 2.0 योजना के तहत गरीबों के आवास का सालाना लक्ष्य 350% बढ़ानिजी जीवन बीमाकर्ताओं के क्रेडिट लाइफ कारोबार में सुधार, माइक्रोफाइनेंस दबाव घटने से दिखी तेजी

RBI गवर्नर शक्तिकान्त दास को एसिडिटी की शिकायत, अस्पताल से छुट्टी मिली

अस्पताल ने दिन में अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि आरबीआई गवर्नर की सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

Last Updated- November 26, 2024 | 7:26 PM IST
RBI Governor Shaktikanta Das
RBI Governor Shaktikanta Das

एसिडिटी से जुड़ी शिकायत के चलते बीती रात चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए गए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकान्त दास (Shaktikanta Das) को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। RBI के प्रवक्ता ने बताया कि दास अब ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। दास को सोमवार रात एसिडिटी से जुड़ी समस्या होने के बाद निगरानी के लिए चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया था। अस्पताल ने दिन में अपने स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि आरबीआई गवर्नर की सेहत को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।

सरकार RBI गवर्नर का दूसरी बार बढ़ाएगी कार्यकाल!

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार आरबीआई गवर्नर दास का कार्यकाल दूसरी बार बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर यह फैसला मंजूर हो जाता है, तो यह ऐतिहासिक फैसला होगा। श​क्तिकांत दास 1960 के दशक के बाद से सबसे लंबे समय तक आरबीआई प्रमुख बने रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे भरोसेमंद ब्यूरोक्रेट्स में से एक माने जाने वाले दास ने दिसंबर 2018 में आरबीआई गवर्नर का पद संभाला था, उस समय केंद्रीय बैंक और सरकार के बीच संबंध तनावपूर्ण थे। उनके नेतृत्व ने चुनौतीपूर्ण समय के दौरान संस्थान को स्थिर रखने में मदद की।

दास का मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त होने वाला है। उन्होंने हाल के सामान्य तौर पर 5 साल के अधिकतम कार्यकाल को पहले ही पूरा कर लिया है। अगर उनका कार्यकाल और बढ़ाया जाता है, तो दास हाल के गवर्नरों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे और बेनेगल रामा राव की विरासत को हासिल कर लेंगे, जिन्होंने 1949 से 1957 के बीच 7.5 साल तक आरबीआई गवर्नर के रूप में काम किया था।

दो सरकारी सूत्रों ने बताया कि किसी वैकल्पिक उम्मीदवार पर विचार नहीं किया जा रहा है, न ही कोई चयन समिति बनाई गई है। कम से कम एक साल का विस्तार बहुत संभव है, जो दास के नेतृत्व में मजबूत विश्वास का संकेत देता है।

First Published - November 26, 2024 | 9:22 AM IST

संबंधित पोस्ट