facebookmetapixel
Advertisement
यूजरनेम फीचर पर व्हाट्सएप के बाद टेलीग्राम ने भी सरकार को सौंपा जवाब, IT मंत्रालय करेगा जांचTRAI का बड़ा फैसला: ट्रूकॉलर नहीं ब्लॉक कर पाएगा बैंकों के फोन, 1600 सीरीज को स्पैम टैग करने पर रोकबिना मोबाइल नेटवर्क के भी होगी बात! BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, जानें कीमत और खूबियांमुंबई में ₹6,066 करोड़ से बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा वॉटर मेट्रो नेटवर्कGroww लाया नया ‘MF Prime’ फीचर, निवेशक खुद अपने फंड को ऑनलाइन ऐप के माध्यम से कर सकेंगे मैनेजITR-1 फाइल करने जा रहे हैं? रुकिए! अगर इन 10 चीजों से हुई कमाई तो बदलना होगा फॉर्म, नहीं तो घर आएगा नोटिसNPS में आएगा बड़ा बदलाव? विदेशी पेंशन फंड्स लाने की तैयारी में सरकार, PFRDA ने बनाई हाई-लेवल कमेटीसोलर लगाने के लिए पैसे की चिंता होगी खत्म? World Bank देगा 4.2 अरब डॉलर की मददचटक हुई हल्दी! महीनेभर में 16% उछले दाम, क्या टच करेगी ₹20,000 का लेवल?भविष्य के तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार, ONGC बनाएगा आधुनिक अंडरग्राउंड पेट्रोलियम स्टोरेज

क्वांट फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज क्यूआईपी का आधा हिस्सा खरीदा

Advertisement

गौतम अदाणी समूह की फर्म ने क्यूआईपी के जरिये 4,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस क्यूआईपी में 2,962 रुपये के भाव पर 1.417 करोड़ नए शेयर जारी किए गए थे।

Last Updated- October 16, 2024 | 9:47 PM IST
Adani Power Share price

क्वांट म्युचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज (AEL) की ओर से हाल में पेश पात्र संस्थागत नियोजन (QIP) में बेचे गए नए शेयरों में से लगभग आधे की खरीद की है। गौतम अदाणी समूह की फर्म ने क्यूआईपी के जरिये 4,200 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इस क्यूआईपी में 2,962 रुपये के भाव पर 1.417 करोड़ नए शेयर जारी किए गए थे।

एईएल का शेयर 0.6 प्रतिशत गिरकर 3,085.5 रुपये पर बंद हुआ। स्टॉक एक्सचेंज को भेजी गई कंपनी की जानकारी के अनुसार क्वांट फंड ने 9 अलग अलग योजनाओं के जरिये 66.6 करोड़ शेयरों की खरीद की। क्वांट स्मॉलकैप फंड ने सबसे ज्यादा शेयर (24.7 करोड़) खरीदे जबकि क्वांट क्वांटामेंटल फंड और क्वांट मोमेंटम फंड ने अलग अलग 168,804 शेयर खरीदे।

क्वांट के अलावा विनरो कमर्शियल, ट्री लाइन एशिया मास्टर फंड और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने इस क्यूआईपी में 5 प्रतिशत से अधिक शेयर खरीदे। यह पहली बार नहीं है जब क्वांट फंड ने अदाणी समूह के शेयरों पर आक्रामक दांव लगाया है। वर्ष 2022 में, क्वांट फंड की योजनाओं ने अदाणी के शेयरों में तेजी का लाभ उठाया। वह समूह पर आक्रामक सक्रिय कॉल लेने वाला एकमात्र फंड हाउस था।

हालांकि 2023 के शुरू में अदाणी शेयरों पर हिंडनबर्ग हमले के बाद फंड हाउस ने अपना निवेश आवंटन रिलायंस इंडस्ट्रीज और जियो फाइनैंशियल की ओर केंद्रित कर दिया था। यह कदम पिछले एक वर्ष में इसकी योजनाओं के प्रदर्शन के लिए भी एक प्रमुख कारण साबित हुआ। क्वांट एक शानदार फंड के रूप में उभरा है जिसने हाल के वर्षों में इक्विटी योजना प्रदर्शन चार्ट पर अपना दबदबा कायम रखा है।

सितंबर 2024 तक की तीन महीने की अवधि में क्वांट फंड की प्रबंधन अधीन औसत परिसंपत्तियां (AUM) 97,100 करोड़ रुपये पर थीं जिससे वह देश में 17वां सबसे बड़ा फंड हाउस बन गया। जून 2020 की तिमाही के दौरान फंड हाउस की एएयूएम 250 करोड़ रुपये से भी कम थीं।

जून में, क्वांट एमएफ उस समय चर्चा में आया था जब बाजार नियामक सेबी ने संदिग्ध फ्रंट-रनिंग के कारण तलाशी और जब्ती अभियान चलाया था। उस समय एक बयान में फंड हाउस ने कहा था कि सेबी ने उससे पूछताछ की है और वह जांच में पूरी तरह से सहयोग कर रहा है।

Advertisement
First Published - October 16, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement