facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

बुच के खिलाफ कांग्रेस के आरोपों का महिंद्रा ने किया खंडन

Advertisement

कांग्रेस का आरोप है कि उनके पति धवल बुच को वाहन दिग्गज फर्म से 2019 से 2021 के बीच 4.78 करोड़ रुपये मिले जब सेबी ने एमऐंडएम के खिलाफ करीब चार आदेश जारी किए थे।

Last Updated- September 10, 2024 | 10:39 PM IST
Godrej Consumer CEO Sudhir Sitapati came out in support of Dhaval Butch, said this धवल बुच के समर्थन में उतरे गोदरेज कंज्यूमर के सीईओ सुधीर सीतापति, कही ये बात

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) ने मंगलवार को कांग्रेस के उन आरोपों का खंडन किया जिनमें कहा गया है कि नियामक से तरजीह पाने के लिए एमऐंडएम ने सेबी की चेयरपर्सन के पति धवल बुच को रकम का भुगतान किया।

मुख्य विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया है कि उनके पति धवल बुच को वाहन दिग्गज फर्म से 2019 से 2021 के बीच 4.78 करोड़ रुपये मिले जब सेबी ने एमऐंडएम के खिलाफ करीब चार आदेश जारी किए थे।

एमऐंडएम ने आरोपों को गलत व भ्रामक करार दिया है। कंपनी ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति शृंखला और सोर्सिंग में धवल के अनुभव का फायदा उठाने के लिए महिंद्रा समूह ने साल 2019 में उनकी सेवाएं ली थी जब वे यूनिलीवर के मुख्य खरीद अधिकारी (वैश्विक) से रिटायर हुए थे।

वाहन निर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि हम स्पष्ट कह रहे हैं कि हमने कभी भी सेबी से तरजीही व्यवहार का अनुरोध नहीं किया। हम कॉरपोरेट गवर्नेंस के सर्वोच्च मानक बनाए रखते हैं। धवल एमऐंडएम की सहायक ब्रिस्टलकोन के निदेशक मंडल में हैं।

एमऐंडएम ने कहा कि माधवी पुरी बुच के सेबी चेयरपर्सन बनने से करीब तीन साल पहले वह महिंद्रा समूह से जुड़े। उन्हें दी गई रकम विशेष रूप से आपूर्ति शृंखला व प्रबंधन में उनके अनुभव के लिए है।

समूह ने कहा कि कांग्रेस ने अपने आरोपों में जिन आदेशों या मंजूरी का जिक्र किया है वे प्रासंगिक नहीं हैं क्योंकि उनमें से तीन कंपनी या उसकी सहायकों से जुड़े हुए नहीं है। एक राइट्स इश्यू को फास्ट ट्रैक करने का है जिसके लिए सेबी की मंजूरी की दरकार नहीं होती। एक आदेश पर कांग्रेस ने हितों के टकराव का दावा किया है जो मार्च 2018 का है। लेकिन यह धवल के महिंद्रा समूह के साथ काम शुरू करने से पहले का मामला है।

विपक्षी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया है कि बुच की परामर्श फर्म अगोरा एडवाइजरी को एमऐंडएम, डॉ. रेड्डीज लैब, पिडिलाइट, आईसीआईसीआई समूह और दो अन्य संगठनों से रकम मिली जब माधवी पुरी बुच बाजार नियामक में पद पर थीं।

डॉ. रेड्डीज ने भी स्पष्ट किया है कि उसने धवल बुच की सेवाएं अक्टूबर 2020 से अप्रैल 2021 के बीच लीडरशिप कोचिंग के लिए ली थी। एक्सचेंज को भेजी सूचना में दवा कंपनी ने कहा कि धवल को दिए गए कुल 6.58 लाख रुपये अन्य कोच को पेशकश के मुताबिक थे।

पिडिलाइट ने भी आरोपों पर कहा है कि उसने अगोरा एडवाइजरी व धवल बुच की सेवाएं आपूर्ति शृंखला व खरीद के क्षेत्र में उनके अनुभव के आधार पर ली थीं। कंपनी ने कहा कि उसके खिलाफ कभी भी सेबी की तरफ से कोई जांच या मामला नहीं रहा है। अगोरा एडवाइजरी एक परामर्श फर्म है जिसका गठन माधवी और उनके पति धवल बुच ने किया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि यह मामला इरादतन छिपाने और हितों के टकराव का है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस हफ्ते और सूचनाएं जारी करेगी। खेड़ा ने दोहराया कि एडवाइजरी फर्म सक्रिय थी जबकि सेबी की चेयरपर्सन ने दावा किया था कि सेबी में उनके कार्यकाल के दौरान यह निष्क्रिय हो गई थी। कंपनी मामलों के मंत्रालय की वेबसाइट में भी धवल को अगोरा एडवाइजरी का निदेशक बताया गया है।

इससे पहले खेड़ा ने वॉकहार्ट की सहायक फर्म से किराया आय लेना भ्रष्टाचार का मामला है। उन्होंने बुच पर आरोप लगाया कि वॉकहार्ट की सेबी जांच के समय कंपनी के साथ उनके वित्तीय संबंध बने रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह हितों के टकराव का मामला है। वॉकहार्ट ने शुक्रवार को एक्सचेंज को बताया था, हम स्पष्ट रूप से इन आरोपों से इनकार करते हैं।

कांग्रेस पार्टी ने बुच पर अपने पूर्व नियोक्ता आईसीआईसीआई बैंक से मिले कथित भुगतान व ईसॉप्स पर सवाल उठाया है। बैंक ने इन आरोपों को ठुकराते हुए कहा है कि बुच को वेतन नहीं दिया गया और न ही ईसॉप्स, जब वह अक्टूबर 2013 में रिटायर हो गईं।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement