facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

SWP का कमाल: 10 साल में ₹80 लाख खर्च, फिर भी ₹1 करोड़ का फंड बढ़कर ₹2.75 करोड़

Advertisement

अगर रिटायरमेंट का मतलब केवल सेविंग को खर्च करना न हो तो? अगर आपका पैसा हर महीने आपको सैलरी की तरह नियमित पे-चेक देता रहे और साथ ही बैकग्राउंड में धीरे-धीरे बढ़ता भी रहे तो?

Last Updated- August 28, 2025 | 7:16 PM IST
Retirement Planning

हममें से ज्यादातर लोग यह मानकर बड़े होते हैं कि रिटायरमेंट जीवन का वह दौर है जब कमाई रुक जाती है, सेविंग का इस्तेमाल शुरू होता है और हम यही उम्मीद करते हैं कि जमा किया हुआ पैसा उतने समय तक चले, जितना हम जियें। लेकिन बहुतों के लिए यह सोच सुकून से ज्यादा चिंता लेकर आती है। आखिरकार बढ़ते मेडिकल खर्च, महंगाई और लंबी उम्र की संभावना के बीच कौन यह नहीं सोचेगा कि कहीं उनकी बचत जल्दी खत्म न हो जाए?

लेकिन अगर रिटायरमेंट का मतलब केवल सेविंग को खर्च करना न हो तो? अगर आपका पैसा हर महीने आपको सैलरी की तरह नियमित पे-चेक देता रहे और साथ ही बैकग्राउंड में धीरे-धीरे बढ़ता भी रहे तो? यही वादा करता है सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान। SWP एक ऐसी स्ट्रैटेजी जिसे आजकल रिटायर लोग तेजी से अपना रहे हैं ताकि उनका पैसा और ज्यादा कारगर तरीके से काम कर सके।

क्या है सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP)?

सिस्टेमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) म्युचुअल फंड की एक सुविधा है। इसमें आप तय की गई राशि नियमित अंतराल पर निकाल सकते हैं। यह राशि हर महीने, तीन महीने या साल में एक बार ली जा सकती है। आपकी बाकी निवेशित रकम फंड में बनी रहती है और उस पर रिटर्न भी मिलता रहता है। इसे आप अपनी बचत से बनाई गई पर्सनल पेंशन मान सकते हैं। खास बात यह है कि इसे महंगाई के हिसाब से बढ़ने के लिए भी स्ट्रक्चर किया जा सकता है।

Also Read: Top-5 NPS Funds: 5 साल में दिया सालाना 20% तक रिटर्न, पैसा हुआ डबल

चार्टर्ड वेल्थ मैनेजर विजय महेश्वरी बताते हैं कि किस तरह SWP रिटायरमेंट को रोमांचक बना सकता है।

इस उदाहरण पर जरा गौर फरमाइए…

मान लीजिए किसी व्यक्ति के पास रिटायरमेंट के समय ₹1 करोड़ का कॉर्पस है, जिसे उसने एक अच्छे और डायवर्स म्युचुअल फंड में निवेश किया है।

वह हर महीने ₹50,000 निकालना शुरू करता है।

महंगाई से उनकी क्रय शक्ति (purchasing power) कम न हो, इसके लिए वह हर साल निकासी की राशि में 7% की बढ़ोतरी करता है।

पहली नजर में यह थोड़ा जोखिम भरा लग सकता है—आखिरकार, वे हर महीने पैसे निकाल रहे हैं। लेकिन 10 साल बाद के नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।

10 साल बाद के नतीजे

कुल निकाली गई राशि: ₹80 लाख

मौजूदा मासिक निकासी: ₹1,00,000

बचा हुआ कॉर्पस: ₹2.75 करोड़

आपने न केवल जीवन-यापन के खर्चों पर 80 लाख रुपये खर्च किए, बल्कि आपकी मूल संपत्ति लगभग तीन गुना बढ़ गई – जिससे आपको पहले की तुलना में ज्यादा फाइनेंशियल सिक्योरिटी मिली।

10 साल में इस रिटायर्ड व्यक्ति ने कुल ₹80 लाख निकाले होंगे। इस दौरान उनकी मासिक निकासी बढ़कर दोगुनी यानी ₹1,00,000 हो गई होगी। फिर भी, सेविंग घटने के बजाय उनका कॉर्पस बढ़कर करीब ₹2.75 करोड़ हो गया।

यही है कंपाउंडिंग का जादू। अगर आपके निवेश पर मिलने वाला औसत रिटर्न निकासी की दर से ज्यादा है, तो पैसा खर्च करने के बावजूद बढ़ता रहता है।

Source: Vijay Maheshwari

Also Read: SIFs का आगाज: Quant MF सितंबर में लॉन्च करेगा लॉन्ग-शॉर्ट इक्विटी फंड, खुलेंगे निवेश के नए दरवाजे

कॉर्पस बढ़ने का क्या है राज?

अगर आपकी निकासी दर निवेश पर मिलने वाले रिटर्न से कम है, तो पैसा निकालते हुए भी आपकी बचत बढ़ती रहती है।

यही वजह है कि SWP इतना ताकतवर है — यह आपके रिटायरमेंट फंड को एक खुद चलने वाली इनकम मशीन में बदल देता है।

नतीजा

सिर्फ रिटायरमेंट के लिए सेविंग मत करें।

इसे इस तरह डिजाइन करें कि आपके निवेश से आपको इनकम + ग्रोथ दोनों मिलें।

SWP = स्मार्ट, सिंपल, सस्टेनेबल।

स्त्रोत: विजय महेश्वरी


डिस्क्लेमर: म्युचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। लेख में दिया गया उदाहरण केवल जानकारी के लिए हैं। यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले कृपया अपने फाइनेंशियल सलाहकार से परामर्श करें।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 7:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement