facebookmetapixel
Advertisement
भारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमान

नुवामा वेल्थ को म्यूचुअल फंड लॉन्च करने की मिली हरी झंडी, सेबी ने दी मंजूरी

Advertisement

म्यूचुअल फंड एक सामूहिक निवेश योजना है। इसमें कई निवेशकों से पैसा इकट्ठा किया जाता है। यह पैसा शेयर, बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज और अन्य फाइनेंशियल रिसोर्स में लगाया जाता है।

Last Updated- October 02, 2025 | 1:49 PM IST
Mutual Fund

Nuvama Mutual Fund: फाइनेंशियन सर्विस प्रोवाइडर नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट लिमिटेड को मार्केट रेगुलेटर सेबी से अपने प्रस्तावित म्यूचुअल फंड कारोबार को शुरू करने की मंजूरी मिल गई है।

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई जानकारी में नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट ने बताया कि सेबी ने 1 अक्टूबर 2025 को जारी लेटर के जरिए कंपनी को ‘स्पॉन्सर’ के रूप में कार्य करने और प्रस्तावित नुवामा म्यूचुअल फंड की स्थापना की अनुमति दी है। इस मंजूरी के बाद नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट अब म्यूचुअल फंड के तहत स्कीमें शुरू कर सकेगी, जिनमें स्पेशलाइज्ड इनवेस्टमेंट फंड जैसी श्रेणियाँ भी शामिल होंगी।

हालांकि, म्यूचुअल फंड रजिस्ट्रेशन के लिए अंतिम मंजूरी सेबी द्वारा कुछ जरूरी शर्तें पूरी करने के बाद ही दी जाएगी। जनवरी में कंपनी ने जानकारी दी थी कि वह सेबी से नुवामा म्यूचुअल फंड के स्पॉन्सर के रूप में मंजूरी प्राप्त करने के लिए आवेदन करेगी।

क्या होता है म्यूचुअल फंड ?

म्यूचुअल फंड एक सामूहिक निवेश योजना है। इसमें कई निवेशकों से पैसा इकट्ठा किया जाता है। यह पैसा शेयर, बॉन्ड, सरकारी सिक्योरिटीज और अन्य फाइनेंशियल रिसोर्स में लगाया जाता है। फंड को एक प्रोफेशनल फंड मैनेजर मैनेज करता है। वह बाजार की स्थिति देखकर निवेश के फैसले लेता है।

म्यूचुअल फंड के जरिए छोटे निवेशक भी बाजार में निवेश कर सकते हैं। यह खासकर उनके लिए उपयोगी है जिन्हें बाजार की जानकारी कम है या समय नहीं है। इसमें जोखिम फंड के प्रकार और निवेश की विविधता पर निर्भर करता है।

इसमें आप कम राशि से भी निवेश शुरू कर सकते हैं। जैसे कि SIP के जरिए 500 रुपये या 1000 रुपये प्रति महीने। यह तरीका सरल, सुरक्षित और लंबे समय के लिए अच्छा माना जाता है।

Advertisement
First Published - October 2, 2025 | 1:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement