facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

SBI MF ने भी Silver ETF FoF में नए निवेश पर लगाई रोक, हाई प्रीमियम का सता रहा डर

Advertisement

यह स्कीम एसबीआई सिल्वर ईटीएफ (SBI Silver ETF) में निवेश करती है, जो घरेलू चांदी की कीमतों को ट्रैक करता है

Last Updated- October 13, 2025 | 4:19 PM IST
Silver Price outlook

चांदी की कीमतों में जारी तूफानी तेजी को देखते हुए म्युचुअल फंड हाउस ठिठक गए है। कोटक और यूटीआई के बाद, अब एसबीआई म्युचुअल फंड (SBI MF) ने भी सोमवार यानी 13 अक्टूबर से अपने एसबीआई सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड (SBI Silver ETF FoF) में नए लंपसम निवेश पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। फंड हाउस ने इसके पीछे चांदी की सप्लाई में आ रही दिक्कत और बढ़ती मांग को कारण बताया है।

SBI MF ने क्यों लगाई रोक?

फंड हाउस ने यूनिटहोल्डर्स को एक नोटिस के जरिए जानकारी दी कि बाजार की मौजूदा स्थिति और निवेशकों के हितों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, उसने एसबीआई सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड में सभी नई सब्सक्रिप्शन, जिसमें लंपसम निवेश, अतिरिक्त खरीद और स्विच-इन शामिल हैं, को अस्थायी रूप से रोकने का निर्णय लिया है।

Also Read: सावधान! Silver ETFs में 12% तक कम हो सकता है रिटर्न, निवेश से पहले जानें ये सच

यह स्कीम एसबीआई सिल्वर ईटीएफ (SBI Silver ETF) में निवेश करती है, जो घरेलू चांदी की कीमतों को ट्रैक करता है। फंड हाउस ने कहा कि घरेलू कीमतों में प्रीमियम ने वैल्यूएशन को प्रभावित किया है, जिससे नई ईटीएफ यूनिट्स को इण्डिकेटिव NAV पर बनाना मुश्किल हो गया है।

एसबीआई म्युचुअल फंड ने कहा कि यह निलंबन अस्थायी है और अगली सूचना तक जारी रहेगा।

पहले से चल रही SIP का क्या होगा?

फंड हाउस के मुताबिक, स्कीम द्वारा पेश किए गए सभी मौजूदा और नए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) और सिस्टमैटिक ट्रांसफर प्लान (STP) चालू रहेंगे। निवेशकों को ध्यान देना चाहिए कि निलंबन अवधि के दौरान रिडेम्प्शन और स्विच-आउट योजना स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्यूमेंट (SID) में बताए गए नियमों के अनुसार जारी रहेंगे।

Also Read: निवेशकों को मिलेगा एक और सुरक्षा कवच! सेबी ने कहा- MF ट्रस्टीज लागू करें अर्ली वॉर्निंग सिस्टम

हाई प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे सिल्वर ईटीएफ

एसबीआई म्युचुअल फंड का यह कदम कोटक म्युचुअल फंड और यूटीआई म्युचुअल फंड की समान कार्रवाई के बाद आया है, जिन्होंने अपने सिल्वर ईटीएफ फंड ऑफ फंड में निवेश रोक दिया था।

इन निलंबनों की सीरीज से सिल्वर फंड कैटेगरी में बढ़ती सतर्कता का संकेत मिलता है, जबकि कीमतें अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं।

वैश्विक स्तर पर चांदी की कीमत 50 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंच गई है, जबकि भारत में कीमत 1.63 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। इस तेजी ने निवेशकों की रुचि बढ़ा दी है, जिससे कई सिल्वर ईटीएफ अपने एसेट्स की तुलना में हाई प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 13, 2025 | 4:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement