facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाई लेवल बैठक, उर्वरक और एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देशउदारीकरण के 35 साल: कागजी सर्टिफिकेट से T+1 तक का सफर, भारतीय पूंजी बाजार के बदलाव की कहानीआनंद महिंद्रा का बड़ा संदेश: अनिश्चितता में अवसर, आक्रामक रणनीति से होगी ग्रोथRBI का बड़ा फैसला: अब बैंक बल्क डिपॉजिट पर तय कर सकेंगे अलग ब्याज दरें, 1 अक्टूबर से लागू होंगे नए नियमNTPC का बड़ा बदलाव: पहली बार कोयला परियोजनाओं से आगे निकली रिन्यूएबल ऊर्जा, FY37 तक 250 GW क्षमता का लक्ष्यSun Pharma को ब्राजील में सेमाग्लूटाइड इंजेक्शन बेचने की मंजूरी, GLP-1 पोर्टफोलियो होगा मजबूतक्रिसकैपिटल ने पूरी की नोवार्टिस इंडिया में हिस्सेदारी खरीदने की प्रक्रिया, नए CEO और बोर्ड का ऐलानRPG Life Sciences ने अपना API कारोबार अलग किया, InvAscent करेगा ₹243 करोड़ का निवेशM&M Q1FY27 Results: SUV और ट्रैक्टर की दमदार बिक्री से मुनाफा 34% बढ़ा, FY31 तक दोगुनी होगी उत्पादन क्षमताTata Steel Q1 Results: मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,318 करोड़, एएम/एनएस इंडिया का एबिटा 28.5% बढ़ा

अब डाकिया बनेंगे MF डिस्ट्रीब्यूटर! गांव-गांव पहुंचेगी म्युचुअल फंड सेवा, BSE और इंडिया पोस्ट ने मिलाया हाथ

Advertisement

इस साझेदारी के तहत, डाक विभाग के चुनिंदा कर्मचारियों और एजेंटों को ट्रेनिंग देकर उन्हें सर्टिफाइड म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाएगा

Last Updated- December 12, 2025 | 7:36 PM IST
Mutual Fund

भारत में म्युचुअल फंड की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। म्युचुअल फंड प्रोडक्ट्स अब मेट्रो शहरों से आगे निकलकर गांव-कस्बों में भी अपनी पहुंच बढ़ा रहे है। इसी कड़ी में भारत में वित्तीय समावेशन (financial inclusion) को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए एशिया के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज BSE ने भारतीय डाक विभाग (DoP) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता (MoU) किया है। इस समझौते का उद्देश्य डाक विभाग के बड़े नेटवर्क के माध्यम से ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोगों तक म्युचुअल फंड प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ाना है।

BSE StAR MF की इंडस्ट्री ग्रोथ में अहम भूमिका

BSE StAR MF ने म्युचुअल फंड इंडस्ट्री की तेज वृद्धि में बेहद अहम भूमिका निभाई है। इस प्लेटफॉर्म ने देशभर के डिस्ट्रीब्यूटर्स को बिना रुकावट लेन-देन की सुविधा उपलब्ध कराई है। फिलहाल, यह प्लेटफॉर्म भारत में एक्सचेंज के माध्यम से होने वाले म्युचुअल फंड लेन-देन का 85% से ज्यादा हिस्सा संभालता है और हर महीने 7 करोड़ से ज्यादा लेन-देन प्रोसेस करता है।

यह साझेदारी BSE StAR MF की ताकत को डाक विभाग के 1.64 लाख से ज्यादा पोस्ट ऑफिसों के विशाल नेटवर्क से जोड़ती है। इससे खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लोगों तक म्युचुअल फंड प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।

Also Read: Kotak MF की पैसा डबल करने वाली स्कीम, 4 साल में दिया 19% से ज्यादा रिटर्न; AUM ₹20,000 करोड़ के पार

कब तक चेलगी यह साझेदारी?

BSE के एमडी और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति और डाक विभाग की महाप्रबंधक (CCS & RB) मनीषा बंसल बादल ने राजधानी नई दिल्ली में इस समझौते पर साइन किये। यह समझौता 12 दिसंबर 2025 से अगले तीन वर्षों तक प्रभावी रहेगा, और इसे आगे बढ़ाने का विकल्प भी उपलब्ध है।

डाक विभाग के कर्मचारी बनेंगे MF डिस्ट्रीब्यूटर

इस साझेदारी के तहत, डाक विभाग के चुनिंदा कर्मचारियों और एजेंटों को ट्रेनिंग देकर उन्हें सर्टिफाइड म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर बनाया जाएगा। ट्रेनिंग पूरा होने और प्लेटफॉर्म से जुड़ने के बाद, वे BSE StAR MF प्लेटफॉर्म के माध्यम से म्युचुअल फंड स्कीम और निवेशक सेवाएं प्रदान कर सकेंगे।

इससे पूरे देश में योग्य वित्तीय मध्यस्थों (फाइनेंशियल इंटरमीडियरी) का नेटवर्क और ज्यादा मजबूत और बड़ा होगा।

Also Read: SIP: नवंबर में आया ₹29,445 करोड़, रिटेल निवेशकों को लुभा रहे ये 7 फैक्टर्स

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी पहुंच और निवेशकों का भरोसा

BSE के एमडी और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने कहा कि यह पहल वित्तीय उत्पादों तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के मिशन में एक “महत्वपूर्ण मील का पत्थर” है। उन्होंने कहा कि BSE के तकनीक-आधारित प्लेटफॉर्म और इंडिया पोस्ट की बेजोड़ भौतिक पहुंच के संयोजन से करोड़ों लोगों को निवेश के अवसर और वित्तीय साक्षरता प्रदान करने में मदद मिलेगी।

डाक विभाग की महाप्रबंधक (CCS & RB) मनीषा बंसल बादल ने कहा कि यह साझेदारी वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने और देश के सबसे दूरदराज इलाकों तक सेवाएं पहुंचाने की विभाग की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इंडिया पोस्ट, जो आम लोगों के लिए हमेशा से एक भरोसेमंद संस्था रहा है, अब BSE के साथ मिलकर आधुनिक निवेश समाधान भी प्रदान कर सकेगा।

इस पहल से भारत के टियर-2 और टियर-3 शहरों में म्युचुअल फंड की पहुंच काफी बढ़ने की उम्मीद है। इससे निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होगा।

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 7:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement