facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

म्युचुअल फंडों से नए निवेशकों का जुड़ाव, NFO का अहम योगदान

Advertisement

जुलाई में 7 लाख निवेशक जुड़े, ऐसे में छह महीने की सुस्ती छूटी पीछे

Last Updated- August 24, 2025 | 10:13 PM IST
Mutual Fund

म्युचुअल फंडों द्वारा नए निवेशक जोड़ने की रफ्तार जुलाई में छह महीने के उच्चतम स्तर 7 लाख पर पहुंच गई। इसमें नई फंड पेशकशों (एनएफओ) की ज्यादा संख्या का योगदान रहा।

स्थायी खाता संख्या (पैन) पंजीकरण के माध्यम से जुलाई 2025 के अंत तक कुल विशिष्ट फंड निवेशकों की संख्या 5.59 करोड़ तक पहुंच गई। शेयर बाजार में सुस्त धारणा के बीच छह महीने की मंदी के बाद जुलाई में निवेशकों की संख्या में फिर से तेजी आई। 2025 की पहली छमाही में विशिष्ट निवेशकों की संख्या में केवल 5.2 फीसदी की वृद्धि हुई जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में लगभग 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई थी।

विशेषज्ञों का कहना है कि निवेशकों के जुड़ने की रफ्तार इक्विटी बाजार के प्रदर्शन और नए फंडों की पेशकश पर निर्भर करती है। जब फंड की पेशकश यानी एनएफओ की तादाद ज्यादा होती है, खासकर इक्विटी सेगमेंट के बड़े फंड हाउसों की, जहां मार्केटिंग और प्रमोशनल गतिविधियां तेज होती हैं, तो निवेशकों की जुड़ने की रफ्तार बढ़ जाती है।

जुलाई में 30 योजनाओं ने अपना एनएफओ पूरा किया और रिकॉर्ड 30,416 करोड़ रुपये जुटाए। निवेशकों की संख्या में हालिया वृद्धि के बावजूद मासिक निवेश 2024 की दूसरी छमाही के स्तर से नीचे बना हुआ है। तब उद्योग ने जुलाई और दिसंबर के बीच हर महीने औसतन 10 लाख नए निवेशक जोड़े थे।

Advertisement
First Published - August 24, 2025 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement