facebookmetapixel
Advertisement
थोक जमा नियमों में आरबीआई का बदलाव, सभी ग्राहकों को मिलेगी समान ब्याज दर की जानकारी15 साल में मजबूत हुई ग्रामीण अर्थव्यवस्था, मौसम का असर पहले से कम: आरबीआई डिप्टी गवर्नरब्रांड वैल्यू में शाहरुख खान नंबर-1, विराट कोहली को पीछे छोड़ हासिल किया पहला स्थानवीजा की बेंगलूरु में बड़ी छंटनी, 1,400 कर्मचारियों की गई नौकरी; एआई पर बढ़ते फोकस का असरई-कॉमर्स निर्यात के लिए विदेशी कंपनियों को बनानी होगी अलग यूनिट एक्सचेंजों पर बंद भाव में बड़ा अंतर ट्रेडरों के लिए कमाई का मौका, आर्बिट्राज ट्रेडिंग में आई तेजीटाटा संस फिलहाल अपर लेयर एनबीएफसी में रहेगी, सीआईसी लाइसेंस पर फैसला बाकीRBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, ग्रोथ अनुमान बढ़ाया, महंगाई आउटलुक घटायाडिजिटल रुपये की बढ़ी रफ्तार, सीबीडीसी और यूएलआई का दायरा लगातार बढ़ा: आरबीआईUPI पर MDR लागू होगा या नहीं? RBI गवर्नर बोले- अभी चर्चा करना जल्दबाजी

ग्लोबल निवेश के नए द्वार खोलेगा Mirae Asset का ‘ग्लोबल एलोकेशन फंड’, GIFT City से होगी शुरुआत

Advertisement

गिफ्ट सिटी स्थित भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में लॉन्च किया गया यह फंड 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की शुरुआती राशि जुटाने का लक्ष्य रखता है।

Last Updated- April 23, 2025 | 3:02 PM IST
Mutual Fund

मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड की आईएफएससी शाखा ने ‘मिरे एसेट ग्लोबल एलोकेशन फंड आईएफएससी’ लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक कैटेगरी-III का क्लोज़-एंडेड (नॉन-रिटेल) अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट फंड (एआईएफ) है, जिसे अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर्स अथॉरिटी-IFSCA) के विनियमों के तहत लाया गया है। एक आउटबाउंड फंड के रूप में यह स्कीम वैश्विक बाजार सूचकांकों और नई उभरती प्रवृत्तियों पर आधारित ग्लोबल इक्विटी ईटीएफ में निवेश कर निवेशकों के लिए दीर्घकालिक पूंजी वृद्ध‍ि का अवसर प्रदान करती है।

200 मिलियन डॉलर जुटाने की योजना

निवासी व्यक्तिगत निवेशक लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम (LRS) के तहत प्रति वित्त वर्ष 2.5 लाख डॉलर तक निवेश कर सकते हैं, जबकि फैमिली ऑफिस और संस्थागत निवेशक ओपीआई (ओवरसीज़ पोर्टफोलियो इन्वेस्टमेंट) के ज़रिए अपनी निवल संपत्ति के 50% तक निवेश कर सकते हैं।

गिफ्ट सिटी स्थित भारत के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र में लॉन्च किया गया यह फंड 200 मिलियन अमेरिकी डॉलर की शुरुआती राशि जुटाने का लक्ष्य रखता है, जिसमें अतिरिक्त 200 मिलियन डॉलर का ‘ग्रीन शू ऑप्शन’ भी शामिल है। यह फंड केवल उन्हीं मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिए उपलब्ध है जो कम से कम 1.51 लाख डॉलर का निवेश कर सकते हैं और कुल निवेशकों की संख्या 1,000 तक सीमित रहेगी। फंड की बेस करेंसी अमेरिकी डॉलर होगी और इसका प्रबंधन मिरे असेट की आईएफएससी शाखा द्वारा किया जाएगा। यह फंड सब्सक्रिप्‍शन के लिए 21 अप्रैल को खुल गया है।

Also read: Top- 5 Large Cap Funds: 5 साल में दिया 33% तक रिटर्न; ₹1 लाख के बनाए ₹4 लाख; कैसे चुनें बेहतर फंड्स

ग्लोबल ईटीएफ में करेगा निवेश

मिरे एसेट ग्लोबल एलोकेशन फंड, अपनी कुल संपत्ति का 90% से 100% तक हिस्सा विभिन्न न्याय क्षेत्रों में सूचीबद्ध ग्लोबल ईटीएफ में लगाएगा, जिनमें अमेरिका और चीन जैसे विकसित बाजारों के साथ-साथ एआई और सेमीकंडक्टर जैसे उभरते सेक्टर्स शामिल हैं।

मिरे असेट इन्वेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) प्रा. लि. में प्रोडक्ट्स, बिजनेस स्ट्रैटेजी और इंटरनेशनल बिजनेस के प्रमुख श्री वैभव शाह ने कहा, “हमारी यह पेशकश निवेशकों, विशेष रूप से भारतीय निवेशकों को गिफ्ट सिटी के ज़रिए वैश्विक बाजारों और एआई व सेमीकंडक्टर जैसे आशाजनक सेक्टर्स में निवेश का शानदार अवसर देती है। निवेशक एलआरएस की 250,000 रुपये की सालाना सीमा के भीतर इस फंड में निवेश कर सकते हैं। हमने देखा है कि जब निवेशक अपने पोर्टफोलियो को वैश्विक बाजारों और अलग-अलग विषयों में फैलाते हैं, तो उन्हें बेहतर जोखिम-संतुलित रिटर्न मिलते हैं। हम अपनी विशेषज्ञता और वैश्विक नेटवर्क के माध्यम से चुनिंदा वैश्विक ईटीएफ की एक सुदृढ़ सूची तैयार करना चाहते हैं, ताकि निवेशकों को लंबी अवधि में पूंजी वृद्धि का लाभ मिल सके।”

Advertisement
First Published - April 23, 2025 | 3:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement