facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायतरिलायंस समेत कंपनियों को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने बिजली ड्यूटी छूट वापसी को सही ठहराया

चुनिंदा योजनाओं में FOF खर्च अनुपात गलत, छिपी लागत से रहें सतर्क

Advertisement

एफओएफ निवेशकों को दो मोर्चों पर लागत का भुगतान करना पड़ता है - एफओएफ के प्रबंधन के लिए फंड हाउस द्वारा लगाया गया खर्च और अंतर्निहित योजनाओं का कुल व्यय अनुपात (टीईआर)।

Last Updated- June 09, 2025 | 10:24 PM IST
Mutual Fund

डीएसपी एमएफ ने सोमवार को एक रिपोर्ट में कहा कि साल 2024 के बजट में कर परिवर्तन के बाद नए सिरे से दिलचस्पी से रूबरू हो रहे फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) का खर्च अनुपात कई योजनाओं के मामले में वास्तविक लागत को छुपा सकता है।

एफओएफ निवेशकों को दो मोर्चों पर लागत का भुगतान करना पड़ता है – एफओएफ के प्रबंधन के लिए फंड हाउस द्वारा लगाया गया खर्च और अंतर्निहित योजनाओं का कुल व्यय अनुपात (टीईआर)।

फंड हाउस ने कहा, निवेशक अक्सर केवल एफओएफ रैपर (जिस फंड में वे सीधे निवेश करते हैं) के व्यय अनुपात पर ध्यान केंद्रित करते हैं, बिना यह महसूस किए कि इसमें एक अतिरिक्त छिपी हुई लागत भी है : अंतर्निहित फंड का व्यय अनुपात।

एक नोट में डीएसपी एमएफ ने कहा है कि उसने अपने सभी एफओएफ के मामले में कुल खर्च का खुलासा करने का विकल्प चुना है।

इसने कहा है, डीएसपी में पूर्ण पारदर्शिता की भावना से हम अपने फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) के कुल व्यय अनुपात (टीईआर) का खुलासा करते हैं, जिसमें एफओएफ की लागत और अंतर्निहित फंड दोनों शामिल हैं। हमारा मानना ​​है कि यह व्यापक खुलासा निवेशकों के लिए आवश्यक है ताकि वे अच्छी तरह से सूचित निर्णय ले सकें, जो उनके निवेश की सही लागत को सटीक रूप से दर्शाता है।

Advertisement
First Published - June 9, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement