facebookmetapixel
Advertisement
गोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियाद

खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में दहाड़ रहा ये IPO, 3 दिसंबर से हो रहा ओपन; चेक करें डिटेल्स

Advertisement

Meesho IPO: मीशो आईपीओ 3 दिसंबर 2025 को सब्सक्राइब करने के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर तक बंद होगा। इसके पहले दिन यानी 2 दिसंबर 2025 को एंकर निवेशक शेयरों के लिए बुकिंग कर सकेंगे।

Last Updated- December 01, 2025 | 12:43 PM IST
Clean Max Enviro Share price

Meesho IPO: ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) बुधवार यानी 3 दिसंबर से अप्लाई करने के लिए खुलने जाएगा। खुलने से पहले मीशो के आईपीओ को लेकर ग्रे मार्केट में हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के नॉन-लिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में अच्छे प्रीमियम पर कारोबार कर रहे हैं, जो आईपीओ के पॉजिटिव लिस्टिंग का संकेत देते है।

बता दें कि मीशो ने अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 105 से 111 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इश्यू के जरिए कंपनी 4,250 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। पब्लिक शेयरधारकों के जरिये 10.55 करोड़ शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत बेचे जाएंगे।

ऑफर फॉर सेल के तहत कुछ बड़े निवेशक और प्रमोटर अपने शेयर बेचेंगे। कॉर्पोरेट निवेशकों में एलेवेशन कैपिटल V, पीक XV पार्टनर्स इन्वेस्टमेंट्स, हाईवे सीरीज़ 1 और वाई कॉम्बिनेटर कंटिन्यूटी होल्डिंग्स शामिल हैं। प्रमोटर समूह में विदित आत्रेय, संजीव कुमार, मैन हे टैम, गोल्डन समिट, वीएच कैपिटल और वीएच कैपिटल XI शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: Meesho IPO vs Vidya Wires IPO vs Aequs IPO: 3 दिसंबर से लगा सकेंगे बोली, ग्रे मार्केट में कौन मार रहा बाजी?

Meesho IPO Details

मीशो आईपीओ 3 दिसंबर 2025 को सब्सक्राइब करने के लिए खुलेगा और 5 दिसंबर 2025 तक बंद होगा। इसके पहले दिन यानी 2 दिसंबर 2025 को एंकर निवेशक शेयरों के लिए बुकिंग कर सकेंगे। शेयरों का अलॉटमेंट 8 दिसंबर 2025 तक तय होने की संभावना है। मीशो के शेयर 10 दिसंबर 2025 को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे।

मीशो आईपीओ में निवेशक कम से कम एक लॉट यानी 135 शेयर के लिए बिड कर सकते हैं। अगर कोई रिटेल निवेशक सबसे ऊंची कीमत पर एक लॉट खरीदे, तो उसे कम से कम 14,985 रुपये का निवेश करना होगा। इसके बाद निवेशकों को इसकी मात्रा के अनुसार कई लॉट्स खरीदने का विकल्प मिलेगा।

कंपनी आईपीओ से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कई प्रमुख कामों में किया जाएगा। इसमें सबसे बड़ा हिस्सा यानी 1,390 करोड़ रुपये सब्सिडियरी MTPL में क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर खर्च करेगी। इसके अलावा 480 करोड़ रुपये मशीन लर्निंग, एआई और तकनीकी टीम की सैलरी तथा नई भर्ती पर लगाए जाएंगे। कंपनी 1,020 करोड़ रुपये MTPL के ब्रांड और मार्केटिंग को बढ़ाने में खर्च करेगी। शेष राशि का इस्तेमाल अधिग्रहण, अन्य रणनीतिक परियोजनाओं और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Upcoming IPO: दिसंबर-जनवरी में IPO का मेगा सीजन, ₹40000 करोड़ जुटाने की तैयारी

Meesho IPO GMP Today

मीशो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम या जीएमपी सोमवार को 42 रुपये पर चल रहा है। आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए मीशो का अनुमानित लिस्टिंग प्राइस लगभग 153 रुपये प्रति शेयर माना जा रहा है। यह 111 रुपये के आईपीओ प्राइस बैंड से 37.84 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement