facebookmetapixel
Advertisement
ऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेज

Bandhan MF ने उतारा नया फंड, सिर्फ ₹100 की SIP से 21 सेक्टर्स की टॉप कंपनियों में निवेश का मौका

Advertisement

NFO Alert: यह फंड उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जो देश की अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर की मार्केट लीडर्स कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं

Last Updated- September 03, 2025 | 6:01 PM IST
NFO Alert

NFO Alert: बंधन म्युचुअल फंड का न्यू फंड ऑफर बंधन बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड (Bandhan BSE India Sector Leaders Index Fund) आज यानी 3 सितंबर से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। यह एक ओपन-एंडेड थीमैटिक इक्विटी फंड है। यह भारत का पहला ऐसा इंडेक्स फंड है, जिसके जरिये आप 21 सेक्टर्स की दिग्गज कंपनियों में एक साथ निवेश कर सकते हैं। बंधन म्युचुअल फंड का यह न्यू फंड ऑफर (NFO) 17 सितंबर 2025 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। यह फंड उन निवेशकों के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है जो देश की अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर की मार्केट लीडर्स कंपनियों में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश करने की इच्छा रखते हैं।

Bandhan BSE India Sector Leaders Index Fund की डिटेल

फंड का नाम- बंधन बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड।

फंड टाइप- ओपन-एंडेड थीमैटिक इक्विटी फंड।

सब्सक्रिप्शन- 3 सितंबर, 2025 से शुरू हो गया है और 17 सितंबर 2025 को बंद होगा।

मिनिमम लंपसम निवेश- 1,000 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में आगे निवेश कर सकते हैं।

मिनिमम SIP निवेश- 100 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में।

एग्जिट लोड: अगर अलॉटमेंट की तारीख से 15 दिनों के अंदर स्कीम से पैसा निकाला जाता है तो 0.25% का एग्जिट लोड देना होगा।

बेंचमार्क: BSE India Sector Leaders Index

रिस्क लेवल: बहुत ज्यादा (Very High Risk)

फंड मैनेजर- अभिषेक जैन इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।

Also Read: Jio BlackRock Flexi Cap Fund: आ गई लॉन्च डेट, इस दिन से शुरू होगा सब्सक्रिप्शन

इस नए फंड में क्या है खास?

बंधन म्युचुअल फंड का बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स फंड एक थीमैटिक फंड है। यह BSE 500 इंडेक्स में शामिल 21 सेक्टर्स में से हर सेक्टर की टॉप 3 कंपनियों में निवेश करेगा। AMC ने कहा, हालांकि बीएसई सेक्टर लीडर्स इंडेक्स 500 शेयरों पर आधारित है, लेकिन इसका फोकस ज्यादा लार्ज-कैप कंपनियों पर होता है। आंकड़े भी बताते है कि इस स्ट्रैटेजी ने कम उतार-चढ़ाव के साथ बाजार जैसा ही रिटर्न दिया है। डाइवर्सिफिकेशन और मार्केट-कैप वेटिंग से किसी एक कंपनी पर ज्यादा निर्भरता नहीं रहती, जिससे स्थिरता की संभावना बढ़ती है।

कैसे होगा शेयरों का सेलेक्शन?

BSE सेक्टर लीडर्स इंडेक्स BSE 500 में से हर सेक्टर की टॉप-3 कंपनियों को शामिल करता है। स्टॉक्स का चुनाव और उनका वेटेज मार्केट कैप पर आधारित होता है। किसी भी कंपनी का वेटेज अधिकतम 5% और न्यूनतम 1% तक सीमित रखा गया है। कई सेक्टर्स में एक्सपोजर होने से किसी एक सेक्टर की गिरावट का असर कम होता है। यह इंडेक्स लंबे समय के स्ट्रैटेजिक एलोकेशन के लिए उपयुक्त है।

Also Read: 10 मिनट में ₹2 करोड़! PhonePe पर अब म्युचुअल फंड के बदले मिलेगा लोन, ऐसे करें अप्लाई

क्या है इस फंड की इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

यह एक इंडेक्स फंड है, जिसे पैसिव फंड भी कहा जाता है। यानी इस स्कीम के पोर्टफोलियो में शेयरों का चुनाव फंड मैनेजर की एक्टिव समझ से नहीं, बल्कि बेंचमार्क इंडेक्स के आधार पर अपने-आप किया जाएगा। इस फंड का मकसद बीएसई इंडिया सेक्टर लीडर्स इंडेक्स के प्रदर्शन को दोहराना है। इसके लिए स्कीम उन्हीं सिक्योरिटीज में निवेश करेगी जो इस इंडेक्स में शामिल हैं।

सेक्टर लीडर्स में क्यों करें निवेश?

सेक्टर लीडर्स अपने प्रतिस्पर्धी कंपनियों की तुलना में सभी मामलों में आगे रहते है और बाजार में एक बेहतर वित्तीय स्थिति में होते है। इसी वजह से उन्हें प्रीमियम वैल्यूएशन मिलता है।

बंधन एएमसी के सीईओ विशाल कपूर ने कहा, “भारत का कैपिटल मार्केट्स तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा हैं। स्थापित सेक्टर लगातार विकसित हो रहे हैं और नई इंडस्ट्री ग्रोथ के नए इंजन बनकर उभर रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में, सेक्टर लीडर्स ने विभिन्न बाजार चक्रों के बीच मजबूती दिखाई है, उनके सामने डिस्टर्प्शन का खतरा कम है और वे लंबी अवधि में वैल्यू क्रिएट करने की क्षमता रखते हैं।”

Also Read: बड़ौदा बीएनपी पारिबा MF ने उतारा बिजनेस कांग्लोमरेट फंड; ₹500 की SIP से बिजनेस घरानों में निवेश का मौका

इस फंड में किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, यह स्कीम उन निवेशकों के लिए बेहतर साबित हो सकती है जो लॉन्ग टर्म में कैपिटल ग्रोथ हासिल करना चाहते हैं और देश की अर्थव्यवस्था के अलग-अलग सेक्टर की मार्केट लीडर्स कंपनियों में निवेश करना चाहते हैं। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार के जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement