facebookmetapixel
Advertisement
क्या चावल निर्यात कर भारत बेच रहा है अपना पानी? BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने उठाए गंभीर सवालBS Manthan में बोले एक्सपर्ट्स: निर्यात प्रतिबंध-नीतिगत अनिश्चितता से कृषि को चोट, स्थिरता की जरूरतसुमंत सिन्हा का दावा: सिर्फ क्लाइमेट चेंज नहीं, अब ‘जियोपॉलिटिक्स’ बढ़ाएगी भारत में क्लीन एनर्जी की रफ्तारBS Manthan में बोले जोशी: अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में 2030 तक $350 अरब के निवेश से रोशन होगा भारतइक्विटी SIP निवेश में गिरावट, अस्थिर बाजार के बीच निवेशकों का रुझान बदलाशेखर कपूर की भविष्यवाणी: अब निर्देशक नहीं, दर्शक और AI मिलकर लिखेंगे फिल्मों की कहानी‘EV सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल’, BS ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने कहा: चुनौतियों के बावजूद रफ्तार है बरकरारBS Manthan 2026: R&D को प्रोत्साहन से एडवांस व महंगी वस्तुओं के विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा‘रणनीतिक स्वायत्तता के लिए सैन्य ताकत बढ़ाना जरूरी’, बिज़नेस स्टैंडर्ड ‘मंथन’ में एक्सपर्ट्स ने ऐसा क्यों कहा?AI संप्रभुता पर जोर: BS Manthan समिट में एक्सपर्ट्स ने स्वदेशी मॉडल और डेटा नियंत्रण को बताया जरूरी

म्युचुअल फंड कंपनियों ने NFO से जुटाए 63,854 करोड़ रुपये

Advertisement

AMC ने 2021 में NFO के जरिये 99,704 करोड़ रुपये और 2020 में 53,703 करोड़ रुपये जुटाए थे।

Last Updated- January 29, 2024 | 9:51 PM IST
म्युचुअल फंड कंपनियों ने NFO से जुटाए 63,854 करोड़ रुपये , Mutual fund industry collects Rs 63,854 crore capital through NFOs in 2023

परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) ने बाजार में तेजी के माहौल के बीच वर्ष 2023 में 212 नई फंड पेशकश (एनएफओ) के जरिये कुल 63,854 करोड़ रुपये जुटाए जो एक साल पहले की तुलना में थोड़ा अधिक है। म्युचुअल फंड योजनाओं का संचालन करने वालीं एएमसी ने वर्ष 2022 में 228 एनएफओ के जरिये 62,187 करोड़ रुपये जुटाए थे। एएमसी ने 2021 में एनएफओ के जरिये 99,704 करोड़ रुपये और 2020 में 53,703 करोड़ रुपये जुटाए थे।

निवेश एवं शोध फर्म फायर्स रिसर्च ने एनएफओ के बारे में जारी अपनी रिपोर्ट में कहा, ‘बदलते ग्राहक व्यवहार और उच्च जीवनस्तर की जरूरतों के साथ निवेशकों को दीर्घकालिक निवेश की अहमियत पता है। महामारी ने वित्तीय नियोजन की जरूरत बताई है और लोग आपात स्थितियों से निपटने और संपत्ति बनाने के लिए नकद संपत्तियों पर जोर दे रहे हैं।’

रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2023 में मजबूत आर्थिक गतिविधियों, स्थिर जीएसटी संग्रह और सरकारी सुधारों एवं नीतियों में भरोसे से शेयर बाजार में मजबूती रही लेकिन 2024 में भी इस प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद करना बेमानी है। बाजार के ऊंचे मूल्यांकन को देखते हुए अल्पावधि में इक्विटी में निवेश को लेकर सतर्कता जरूरी है।

फायर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2023 में सर्वाधिक 57 एनएफओ जारी किए गए थे लेकिन एनएफओ से 22,049 करोड़ रुपये का अधिकतम कोष जुलाई-सितंबर की अवधि में जुटाया गया। इसके अलावा क्षेत्रों पर आधारित 29 कोषों ने बीते साल कुल 17,946 करोड़ रुपये जुटाए थे। इक्विटी के लिए बढ़ती जोखिम क्षमता और उत्पादों एवं पेशकश को लेकर जागरूकता बढ़ने के साथ खुदरा निवेशकों ने अन्य उत्पादों की तुलना में इन कोषों को पसंद किया।

आमतौर पर म्युचुअल फंड कंपनियां बाजार में तेजी के दौरान एनएफओ लेकर आती हैं क्योंकि उस समय निवेशक धारणा आशावादी होती है। वर्ष 2023 में एनएसई के सूचकांक निफ्टी 50 ने 20 प्रतिशत का रिटर्न दिया जबकि निफ्टी मिडकैप एवं निफ्टी स्मॉलकैप सूचकांक में क्रमशः 47 प्रतिशत एवं 56 प्रतिशत की शानदार तेजी देखने को मिली। इस दौरान घरेलू संस्थागत निवेशकों ने बाजार में 1.7 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया।

Advertisement
First Published - January 29, 2024 | 9:51 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement