facebookmetapixel
Advertisement
निवेश का मौका! मिल सकता है 40% से ज्यादा का रिटर्न, जानें ब्रोकरेजेज की टॉप 5 पिक्समधु नायर बने बड़ौदा बीएनपी परिबा एएमसी के नए CEO, अगले दौर के ग्रोथ पर होगा फोकसटाटा संस की कमान के लिए खींचतान जारी, परिवार के सदस्य और बड़े अधिकारी लिस्ट मेंभारत की पानी कंपनियों का अगला बाजार देश में नहीं, पश्चिम एशिया में?AI डेटा सेंटर की दौड़ में भारत के सामने बिजली की बड़ी चुनौती, एक रैक को चाहिए 40 से 130 किलोवाटटाटा के शेयरों में आज कौन चमका, कौन फिसला? जेफरीज की पसंद बने ये 4 स्टॉक्समहंगाई के मोर्चे पर राहत! जुलाई में WPI घटकर 9.78%, खाने-पीने की चीजों और ईंधन के भाव पड़े नरमडोमिनोज पिज्जा-पोपायेज की दमदार ग्रोथ से जुबिलेंट फूडवर्क्स के शेयर में 6% उछाल, क्या ₹625 तक जाएगा भाव?दमदार नतीजों के बूते उछला LG इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, 8% दौड़ा शेयर, क्या करें निवेशक?टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफा

अफवाहों के सत्यापन पर तेजी से कदम बढ़ा रहीं लिस्टेड कंपनियां

Advertisement

एलआईसी (LIC) ने कहा कि किसी निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी के जरिये स्वास्थ्य बीमा के बाजार में उतरने के लिए उसने कोई औपचारिक प्रस्ताव तैयार नहीं किया है।

Last Updated- June 17, 2024 | 11:28 PM IST
बाजार विशेषज्ञ संजीव भसीन की जांच कर रहा सेबी, SEBI is investigating market expert Sanjeev Bhasin

अफवाहों के सत्यापन पर बाजार नियामक के नियमों के बाद कई लिस्टेड कंपनियों ने पिछले पखवाड़े मीडिया में आई खबरों पर बाकायदा स्पष्टीकरण दिया है। ये नियम 100 अग्रणी सूचीबद्ध कंपनियों के लिए 1 जून से लागू हो गए हैं।

तब से भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), टाटा स्टील, बजाज फाइनैंस और सौराष्ट्र सीमेंट ने नियम प्रभावी होने के पहले 15 दिनों में अपने से जुड़ी खबरों पर स्पष्टीकरण जारी किए हैं।

इन नियमों के तहत स्पष्टीकरण जारी करने वाली पहली कंपनी बजाज फाइनैंस थी जिसने बजाज हाउसिंग फाइनैंस (Bajaj Housing Finance) के आईपीओ की योजना की पुष्टि की थी।

एलआईसी ने कहा कि किसी निजी स्वास्थ्य बीमा कंपनी के जरिये स्वास्थ्य बीमा के बाजार में उतरने के लिए उसने कोई औपचारिक प्रस्ताव तैयार नहीं किया है।

कई अन्य कंपनियों ने स्वैच्छिक तौर पर स्पष्टीकरण जारी किए हैं। उदाहरण के लिए रेस्टोरेंट एग्रीगेटर जोमैटो ने इस बात की पुष्टि की कि फिनटेक कंपनी पेटीएम के मूवी व टिकटिंग बिजनेस के लिए उसकी बातचीत शुरुआती चरण में है।

बाजार नियामक सेबी के नियमों के मुताबिक कंपनियों को मीडिया की उन खबरों को सत्यापित करना होगा, खंडन करना होगा या स्पष्ट करना होगा, जिनसे शेयर की कीमतों की चाल पर बड़ा असर पड़ता हो। नियामक ने कीमत की चाल को पारिभाषित करने, लेनदेन के चरण के लिए और सौदे के लिए अप्रभावित कीमत पर विचार के लिए भी विशिष्ट मानक बनाए हैं।

हालांकि एक्सचेंज 100 अग्रणी कंपनियों के अलावा भी उन कंपनियों से मीडिया की खबरों को लेकर स्पष्टीकरण मांगता रहा है, जिनसे वॉल्यूम में बढ़ोतरी हो जाती है।

Advertisement
First Published - June 17, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement