facebookmetapixel
गिग इकोनॉमी में बहार: इस साल 10 लाख नए कर्मियों की होगी भर्ती, क्विक कॉमर्स व ई-कॉमर्स बनेंगे इंजनटेक्सटाइल सेक्टर में नई जान: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से निर्यात में आ सकती है डबल डिजिट ग्रोथनिफ्टी नेक्स्ट 50 में बड़ा बदलाव: टाटा मोटर्स CV और HDFC AMC होंगे शामिल, होगा करोड़ों का निवेशNykaa की शानदार वापसी: मुनाफे में उछाल और फैशन सेगमेंट का सुधरा प्रदर्शन, ब्रोकरेज ने दी ‘ओवरवेट’ रेटिंगअमेरिकी बाजार में भारतीय फार्मा कंपनियों की सुस्ती, कीमतों के दबाव से सन फार्मा और सिप्ला पस्तAirtel की दो टूक: AGR भुगतान पर रोक की जरूरत नहीं, बस गणना में सुधार होनी चाहिएसेमीकंडक्टर से लेकर पाम ऑयल तक: भारत-मलेशिया के बीच हुए 11 समझौते, अब रुपये-रिंगिट में होगा व्यापारअमित शाह का बड़ा ऐलान: 31 मार्च तक होगा नक्सलवाद का पूर्ण सफाया, अब निर्णायक दौर में जंगचंद्रबाबू नायडू का ‘क्वांटम’ विजन: आंध्र प्रदेश में बनेगी देश की पहली क्वांटम वैली, बदल जाएगी IT की दुनियापीयूष गोयल का बड़ा दावा: 35 ट्रिलियन डॉलर का मार्केट बनेगा भारत, अमेरिका से डील तो बस शुरुआत है

Mobikwik IPO की बाजार में धमाकेदार एंट्री, निवेशकों को मिला 58% का लिस्टिंग गेन

वन मॉबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ को 119.38 गुना सब्सक्राइब किया गया था।

Last Updated- December 18, 2024 | 10:19 AM IST
Bharat Coking Coal IPO

Mobikwik IPO Listing: डिजिटल पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर वन मोबिक्विक सिस्टम के शेयरों की बाजार में धमाकेदार एंट्री हुई। एनएसई (NSE) पर वन मोबिक्विक सिस्टम का आईपीओ 440 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस ₹279 से 57.70% अधिक है। वहीं, बीएसई (BSE) पर यह रुपये पर 442.25 रुपये लिस्ट हुआ, जो आईपीओ प्राइस बैंड के अपर एंड से 58% ज्यादा है।

कितना सब्सक्राइब हुआ था आईपीओ ?

वन मॉबिक्विक सिस्टम्स लिमिटेड के पब्लिक इश्यू को निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिला था। आईपीओ को 119.38 गुना सब्सक्राइब किया गया था। 265-279 रुपये प्रति शेयर के प्राइस बैंड पर 1.18 करोड़ शेयरों की तुलना में 141 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जिससे 39,542 करोड़ रुपये की डिमांड जेनरेट हुई।

ग्रे मार्केट से क्या मिल रहे थे संकेत

अगर मौजूदा GMP ट्रेंड्स बरकरार रहते हैं, तो कंपनी के शेयर लगभग 444 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं। इससे IPO में शेयर पाने वाले निवेशकों को लगभग 60% का रिटर्न मिल सकता है।

मोबिक्विक IPO: कंपनी फंड का उपयोग ग्रोथ और टेक्नोलॉजी में करेगी

कंपनी पब्लिक ऑफरिंग से मिले नेट प्रोसिड्स का उपयोग कई प्रमुख क्षेत्रों में करेगी। इसमें फाइनेंशियल सर्विसेज बिजनेस और पेमेंट सर्विसेज बिजनेस के विस्तार के लिए फंडिंग शामिल है। इसके अलावा, डेटा, मशीन लर्निंग (ML), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और प्रोडक्ट व टेक्नोलॉजी में निवेश भी किया जाएगा। मोबिक्विक अपने पेमेंट डिवाइस बिजनेस के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए भी इन फंड्स का उपयोग करेगी।

मोबिक्विक एक फिनटेक कंपनी है जो ऑनलाइन पेमेंट सर्विस और प्रीपेड डिजिटल वॉलेट की सुविधा देती है। यह ग्राहकों को कई तरह की पेमेंट सर्विसेज उपलब्ध कराती है जिससे वे यूटिलिटी बिल्स (जैसे क्रेडिट कार्ड पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज) का भुगतान कर सकते हैं और ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदारी भी कर सकते हैं।

First Published - December 18, 2024 | 10:07 AM IST

संबंधित पोस्ट