facebookmetapixel
Advertisement
PM-KISAN Scheme: सरकार ने किसान सम्मान निधि को 5 साल बढ़ाया, जानें कैसे और कौन उठा सकते हैं लाभकैबिनेट का बड़ा फैसला, पीएम-किसान योजना 5 साल बढ़ी; ₹3.15 लाख करोड़ के खर्च को मिली मंजूरीITC Q1 Results: मुनाफा 27% घटकर ₹3,579 करोड़ रहा, पर कमाई 28% बढ़कर ₹26,943 करोड़ हुई146% बढ़े SMS स्कैम के मामले! बैंक खाता पूरी तरह खाली हों, उससे पहले ही ऐसे पहचानें ठगों के फर्जी मैसेजHAL से ₹2,205 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही Astra Microwave के शेयर 14% उछले, बनाया 52 हफ्ते का हाईSun Pharma Q1 Results: सन फार्मा का मुनाफा 27% बढ़कर ₹2,895 करोड़, भारत कारोबार और इनोवेटिव मेडिसिन्स ने दिखाई दमदार बढ़तITR Filing Deadline 2026: आज रात 12 बजे तक भर लें ITR, वरना कल से लगेगी ₹5,000 तक पेनल्टी!Swiggy Instamart पर ब्रोकरेज बुलिश, ₹444 तक का टारगेट; मुनाफे के लिए चाहिए दोगुने ऑर्डरमई-जून में ही फाइल कर दिया ITR? आज रिटर्न भरने की आखिरी तारिख, उससे पहले दोबारा चेक करें ये जानकारियांदिल्ली की हर प्रॉपर्टी को मिलेगा Aadhaar! जानिए क्या है सरकार का नया Property ID प्लान

करीब दो दशक बाद IPO बाजार में उतरेगा टाटा समूह, 4,000 करोड़ रुपये का आ सकता है निर्गम

Advertisement

चालू वित्त वर्ष के शुरुआती 9 महीने में कंपनी का राजस्व 15.5 फीसदी और मुनाफा 22.9 फीसदी बढ़ा है

Last Updated- March 10, 2023 | 8:57 PM IST
Tata motors

करीब दो दशक से भी ज्यादा वक्त के बाद टाटा समूह IPO बाजार में उतरने की तैयारी की है। टाटा मोटर्स की सहायक इकाई टाटा टेक्नोलॉजिज ने आरं​भिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) के पास मसौदा (DRHP) जमा कराया है। सूत्रों के अनुसार IPO करीब 4,000 करोड़ रुपये का हो सकता है।

इससे पहले 2004 में टाटा समूह की इकाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का IPO आया था। इसके बाद से समूह की कोई भी इकाई पूंजी बाजार में नहीं उतरी।

पुणे में मुख्यालय वाली टाटा टेक्नोलॉजिज के IPO में पुराने यानी पहले से मौजूद शेयर ही बेचे जाएंगे। इसके तहत 23.6 फीसदी या 9.57 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। कंपनी की प्रवर्तक टाटा मोटर्स करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। अल्फा टीसी हो​ल्डिंग्स 2.4 फीसदी और टाटा कैपिटल ग्रोथ फंड करीब 1.2 फीसदी शेयर बेचेगी।

यह IPO टाटा मोटर्स के लिए महत्त्वपूर्ण होगा क्योंकि कंपनी ने 2022 से 2027 के बीच इले​क्ट्रिक वाहन क्षेत्र में 1.8 अरब डॉलर निवेश करने की बात कही है। टाटा टेक्नोलॉजिज के IPO से टाटा मोटर्स को विस्तार के लिए रकम मिलेगी और उसका कर्ज भी कम हो जाएगा। पिछले कुछ वर्षों से जगुआर लैंडरोवर (JLR) के घाटे तथा देसी बाजार में कमजोर प्रदर्शन के कारण टाटा मोटर्स को वित्तीय चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। कंपनी को 2018-19 से लगातार चार वित्त वर्ष में घाटा सहना पड़ा है और इस वित्त वर्ष में भी उसे घाटा ही है। चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में टाटा मोटर्स को 3,051.3 करोड़ रुपये का कुल घाटा हुआ है।

कमजोर मुनाफे और घरेलू कारोबार तथा जेएलआर इकाई पर पूंजीगत निवेश से टाटा मोटर्स का कर्ज भी काफी बढ़ गया है। वित्त वर्ष 2023 की पहली छमाही में कंपनी का कुल घाटा बढ़कर 1.44 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2019 के अंत में 1.06 लाख करोड़ रुपये था। इसमें वाहनों के लिए कर्ज देने वाली इकाई का कर्ज भी शामिल है।

टाटा टेक्नोलॉजिज में अपनी आं​शिक हिस्सेदारी बेचने से टाटा मोटर्स को अपनी वित्तीय ​​स्थिति सुधारने में मदद मिलेगी। कैपिटालाइन के आंकड़ों के अनुसार टाटा मोटर्स ने टाटा टेक्नोलॉजिज में 224.1 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

टाटा टेक्नोलॉजिज दुनिया भर के ग्राहकों को इंजीनियरिंग सेवाएं मुहैया कराती है। इनमें मूल उपकरण विनिर्माताओं को उत्पाद विकास तथा डिजिटल सेवाएं प्रदान करना शामिल हैं। कंपनी मुख्य रूप से वाहन, विमानन परिवहन तथा निर्माण क्षेत्र की कंपनियों को सेवाएं मुहैया कराती है। पिछले वित्त वर्ष में दिसंबर, 2022 के अंत तक कंपनी की परिचालन आय 3,011.70 करोड़ रुपये थी। दिसंबर 2022 तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 11,081 थी। कंपनी का नेतृत्व वारेन हैरिस के हाथों में है।

टाटा मोटर्स तथा JLR, टाटा टेक्नोलॉजिज के प्रमुख 5 ग्राहकों में शामिल हैं। इसके साथ ही विनफास्ट भी शीर्ष 5 ग्राहकों में शामिल है।

Advertisement
First Published - March 10, 2023 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement