Aditya Infotech IPO Listing: सीपी प्लस ब्रांड नाम से सीसीटीवी कैमरा बनाने वाली कंपनी आदित्य इंफोटेक के शेयर मंगलवार (5 अगस्त) को शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी के साथ लिस्ट हो गए। आदित्य इंफोटेक के शेयर बीएसई पर 1018 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए। यह आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 675 रुपये से करीब 51 फीसदी ज्यादा है। वहीं, एनएसई पर कंपनी के शेयर 1015 रुपये पर लिस्ट हुए जो प्राइस बैंड की तुलना में 50 फीसदी ज्यादा है।
आदित्य इंफोटेक आईपीओ के निवेशकों को लिस्टिंग गेन पर तगड़ा मुनाफा मिला है। कंपनी के शेयर 50 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देकर लिस्ट हुए। निवेशकों को हर शेयर पर 340 रुपये और 22 शेयरों वाले हर लॉट पर 7546 रुपये का तगड़ा मुनाफा मिला है।
आदित्य इंफोटेक आईपीओ निवेशकों से जोरदार रिस्पांस मिलने और 100 गुना से जायदा सब्सक्राइब होने के बाद अप्लाई करने के लिए गुरुवार (31 जुलाई) को बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को 1.12 करोड़ शेयरों के मुकाबले 11.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली।
यह भी पढ़ें: Highway Infrastructure IPO: ₹70 है प्राइस बैंड, ₹110 पर पंहुचा GMP; सब्सक्राइब करें या नहीं?
आदित्य इन्फोटेक के 1,300 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 640 -675 रुपये प्रति शेयर था। इसका लॉट साइज़ 22 शेयरों का था। आईपीओ को 1,12,23,759 शेयरों के मुकाबले 1,13,00,97,650 शेयरों के लिए बोलियां मिली। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ को कुल मिलाकर 100.69 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्राइस बैंड (₹) | ₹640 – ₹675 |
| इश्यू साइज | ₹1300 करोड़ (अपर बैंड के अनुसार) |
| फ्रेश इश्यू | ₹500 करोड़ |
| OFS (ऑफर फॉर सेल) | ₹800 करोड़ |
| लॉट साइज | 22 शेयर |
| इश्यू ओपन होने की तारीख | 29 जुलाई 2025 |
| इश्यू बंद होने की तारीख | 31 जुलाई 2025 |
| लीड मैनेजर | ICICI सिक्योरिटीज़ लिमिटेड और IIFL कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड |
| रजिस्ट्रार | MUFG इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
| अनुमानित लिस्टिंग तिथि | 5 अगस्त 2025 |
| लिस्टिंग प्लेटफॉर्म | बीएसई (BSE), एनएसई (NSE) |
यह भी पढ़ें: All Time Plastics IPO: ₹401 करोड़ का आईपीओ 7 अगस्त को खुलेगा; चेक करें प्राइस बैंड, लिस्टिंग डेट
आदित्य इंफोटेक अपने ‘CP PLUS’ ब्रांड के तहत अलग-अलग सेक्टर्स के लिए वीडियो निगरानी सर्विलियांस और सिक्योरिटी समाधान की विस्तृत रेंज प्रदान करती है। कंपनी के समाधान एंटरप्राइज़ और उपभोक्ता—दोनों सेगमेंट की ज़रूरतों को पूरा करते हैं, जिससे यह सुरक्षा और निगरानी के क्षेत्र में एक प्रमुख नाम बन गई है।