facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

INR vs USD: डॉलर के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की गिरावट

Advertisement
Last Updated- January 13, 2023 | 11:49 AM IST
Reserve Bank of India's dollar sale helped the rupee recover from the new low of 84.76 रिजर्व बैंक के डॉलर बिक्री से रुपये में आया सुधार, 84.76 के नए निचले स्तर से उबरने में मिली मदद

कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती और घरेलू शेयर बाजारों की कमजोरी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में 13 पैसे कमजोर होकर 81.43 के भाव पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, विदेशी पूंजी की निकासी लगातार जारी रहने से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के सामने कमजोरी के साथ 81.32 के भाव पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 81.43 रुपया प्रति डॉलर के भाव पर गिर गया। इस तरह पिछले बंद भाव के मुकाबले रुपये में 13 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई।

रुपया गुरुवार को 38 पैसे की तगड़ी बढ़त के साथ 81.30 के भाव पर बंद हुआ था। इस बीच दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 102.31 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत गिरकर 83.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई का सेंसेक्स 279.76 अंक कमजोर होकर 59,678.27 अंक पर आ गया जबकि एनएसई का निफ्टी 74.05 अंक गिरकर 17,784.15 अंक पर आ गया।

दिसंबर 2022 के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकड़े एक साल के निम्न स्तर 5.72 प्रतिशत पर दर्ज किया गया है। इसके अलावा देश का औद्योगिक उत्पादन भी पांच महीनों के शीर्ष स्तर 7.1 प्रतिशत पर रहा है।

Advertisement
First Published - January 13, 2023 | 11:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement