facebookmetapixel
भारत-अमेरिका ट्रेड डील से टेक्सटाइल सेक्टर में आएगा उछाल, FY27 में दिखेगी डबल डिजिट ग्रोथभारत-अमेरिका के बीच $500 अरब का महा-समझौता, अगले 5 साल में ऊर्जा और तकनीक से बदलेगी तस्वीरबैंकिंग सेवाओं में आएगा बड़ा सुधार! बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट्स के लिए RBI ने बनाई हाई-लेवल कमेटीUPI पेमेंट होगा और भी सुरक्षित: धोखाधड़ी रोकने के लिए RBI ला रहा है कड़े सुरक्षा नियमRBI गवर्नर का भरोसा: देश में कभी नहीं होगी कैश की कमी, छोटे नोटों की सप्लाई पर विशेष जोरबैंकों में ₹85,000 करोड़ बिना किसी दावे के: दिसंबर में ₹1,043 करोड़ बांटे, ऐसे पाएं अपना फंसा हुआ पैसाफार्मिंग सेक्टर के लिए बड़ी खुशखबरी: फॉस्फेटिक और पोटाश उर्वरकों के उत्पादन में भारत ने बनाया नया रिकॉर्डकर्मचारियों के लिए गुड न्यूज: EPFO वेतन सीमा और न्यूनतम पेंशन बढ़ाने पर जल्द फैसला लेगी सरकारIIT मद्रास का बड़ा कदम: ₹600 करोड़ के डीप टेक फंड से स्टार्टअप्स को मिलेगी नई उड़ानPFC और REC के विलय को बोर्ड की मंजूरी: देश में बनेगी बिजली क्षेत्र की सबसे बड़ी NBFC

Indian Equity Market: 7वें पायदान पर खिसका भारतीय शेयर बाजार, फिर हुआ ब्रिटेन से पीछे

भारत का mcap 231 अरब डॉलर या 6.93 प्रतिशत तक घटकर 3.1 लाख करोड़ रुपये रह गया है; अदाणी समूह का इस नुकसान में 60 प्रतिशत से ज्यादा योगदान है

Last Updated- February 22, 2023 | 7:39 PM IST
share market, BSE

अदाणी समूह के शेयरों में लगातार बिकवाली की वजह से बाजार पूंजीकरण (market capitalisation) की रैंकिंग में भारत ​फिसलकर सातवें पायदान पर आ गया है।

mcap के मामले में ब्रिटेन ने छठे स्थान पर काबिज होकर भारत को पीछे छोड़ दिया है। भारत 9 महीने पहले ​ब्रिटेन को पीछे छोड़कर पहली बार शीर्ष-5 में जगह बनाई थी।

दो महीनों से कम समय में, घरेलू बाजार का स्थान दो पायदान घटा है। 31 जनवरी को फ्रांस ने भारत को पांचवें पायदान से हटाने में सफलता हासिल की थी।

इस साल अब तक, भारत का mcap 231 अरब डॉलर या 6.93 प्रतिशत तक घटकर 3.1 लाख करोड़ रुपये रह गया है। अदाणी समूह का इस नुकसान में 60 प्रतिशत से ज्यादा योगदान है। समूह का mcap इस साल अब तक करीब 145 अरब डॉलर घट चुका है।

ग्लोबल mcap में भी भारत का योगदान घटकर 3 प्रतिशत से नीचे रह गया है, जो अक्टूबर 2022 में 4 प्रतिशत था।
भारतीय बाजार शीर्ष-10 में सबसे कमजोर प्रदर्शन वाले बाजारों में से एक है, क्योंकि अन्य कई बाजारों को पिछले साल अपने मजबूत प्रदर्शन के अनुरूप प्रदर्शन करने में मदद मिल रही है। विश्लेषकों का कहना है कि भारत का महंगा मूल्यांकन और अदाणी समूह को लेकर प्रशासनिक चिंताओं का निवेशक धारणा पर नकारात्मक असर पड़ा है।

First Published - February 22, 2023 | 7:39 PM IST

संबंधित पोस्ट