बाजार

FPI Investment: भारतीय शेयर बाजार में FPI का निवेश 11 फीसदी घटकर 584 अरब डॉलर पर पहुंचा

यह गिरावट काफी हद तक भारतीय शेयरों से कम प्रतिफल और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी धन की निकासी के चलते आई है।

Published by
भाषा
Last Updated- February 20, 2023 | 3:49 PM IST

घरेलू शेयरों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का निवेश मू्ल्य दिसंबर, 2022 के अंत में घटकर 584 अरब डॉलर रह गया, जो सालाना आधार पर 11 फीसदी कम है। मॉर्निंगस्टार की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। यह गिरावट काफी हद तक भारतीय शेयरों से कम प्रतिफल और घरेलू शेयर बाजार से विदेशी धन की निकासी के चलते आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय शेयरों में FPI निवेश का मूल्य दिसंबर, 2021 के अंत में 654 अरब डॉलर की तुलना में घटकर दिसंबर, 2022 तक 584 अरब डॉलर रह गया। FPI निवेश का मूल्य तिमाही आधार पर सितंबर, 2022 के मुकाबले तीन फीसदी बढ़ा। यह लगातार दूसरी तिमाही भी थी, जब घरेलू शेयर बाजार में FPI का निवेश मूल्य बढ़ा।

ऐसे में भारतीय इक्विटी के बाजार पूंजीकरण में FPI का योगदान सितंबर, 2022 तिमाही के 16.97 फीसदी से बढ़कर दिसंबर, 2022 तिमाही में 17.12 फीसदी हो गया।

First Published : February 20, 2023 | 3:44 PM IST