facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट ने ₹9450 करोड़ के 4 रेलवे प्रोजेक्ट्स को दी मंजूरी, 8 जिलों को मिलेगा फायदाबाजार में तेजी फिर भी निवेशक खेल रहे सेफ दांव, मनी मार्केट फंड्स में लगाएं ₹1.4 लाख करोड़26-45 साल वालों ने किए सबसे ज्यादा हेल्थ क्लेम, 56% दावों के पीछे कौन-कौन सी बीमारियां?पश्चिम एशिया संकट से लागत बढ़ी लेकिन नहीं घटा घरों का क्रेज, 6 शहरों में 3.55 लाख यूनिट बिक्री की उम्मीदSEBI बदलेगा SME लिस्टिंग फ्रेमवर्क, AI-ML के इस्तेमाल पर बढ़ाएगा जवाबदेहीतमिलनाडु सीएम विजय का ऐलान: सभी 234 विधायकों को गाड़ी और ₹1 लाख मासिक भत्ता; जनता के लिए भी कई बड़े ऐलानगाजा कैपिटल IPO में पैसा लगाएं या नहीं? GMP ₹25, एनालिस्ट्स की राय और निवेश से जुड़ी जरूरी बातें जानेंUPI ट्रांजैक्शन हुआ फेल और अकाउंट से कट गए पैसे? ऐसे में क्या करें यूजरपैसा रखिए तैयार! 24 अगस्त से खुल जा रहा है इंदौर की फार्मा कंपनी का IPO, ₹1757 करोड़ जुटाने का है प्लानAxis Bank Credit Card: 28 अगस्त से बदलेंगे नियम, विदेश में पेमेंट और टोल से लेकर लेट फीस तक पर पड़ेगा सीधा असर

विदेशी निवेशकों की वापसी! भारतीय बाजार में अक्टूबर में डाले 6,480 करोड़ रुपये

Advertisement

FPI Data: ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अक्टूबर में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी बाज़ार में 6,480 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।

Last Updated- October 19, 2025 | 1:09 PM IST
FPI
Representative Image

FPI Data: लगातार तीन महीनों तक भारतीय शेयर बाजार से पैसा निकालने के बाद विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने अक्टूबर में एक बार फिर खरीदारी की शुरुआत की है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अक्टूबर में एफपीआई ने भारतीय इक्विटी बाज़ार में 6,480 करोड़ रुपये निवेश किए हैं।

इससे पहले सितंबर में 23,885 करोड़ रुपये, अगस्त में 34,990 करोड़ रुपये और जुलाई में 17,700 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली देखने को मिली थी।

क्यों लौटी एफपीआई की दिलचस्पी?

विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की मजबूत मैक्रो इकॉनमी, स्थिर जीडीपी ग्रोथ, नियंत्रित महंगाई और घरेलू मांग ने भारत को अन्य उभरते बाजारों की तुलना में बेहतर स्थिति में रखा है।

  • मोर्निंगस्टार इन्वेस्टमेंट रिसर्च इंडिया के हिमांशु श्रीवास्तव के अनुसार, वैश्विक स्तर पर ब्याज दरों में कमी या स्थिरता की उम्मीद ने निवेशकों का जोखिम लेने का रुझान बढ़ाया है।

  • जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वी.के. विजयकुमार का कहना है कि भारत और अन्य बाजारों के वैल्यूएशन में कम अंतर आने से एफपीआई को यहां खरीदारी का बेहतर मौका दिखा है।

  • एंजेल वन के वकारी जावेद खान ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक तनाव कम होने तथा पिछले महीनों की गिरावट के बाद भारतीय शेयर अपेक्षाकृत सस्ते हो गए थे।

आगे क्या?

विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में एफपीआई का रुख आगामी तिमाही नतीजों और वैश्विक व्यापारिक घटनाक्रमों पर निर्भर करेगा।

हालांकि अक्टूबर में inflow देखने को मिला है, लेकिन साल 2025 की शुरुआत से अब तक एफपीआई कुल मिलाकर करीब 1.5 लाख करोड़ रुपये निकाल चुके हैं।

डेट मार्केट में भी निवेश

शेयर बाजार के साथ-साथ एफपीआई ने बांड बाजार में भी रुचि दिखाई है। अक्टूबर के पहले 17 दिनों में उन्होंने जनरल लिमिट के तहत 5,332 करोड़ रुपये और वॉलंटरी रिटेंशन रूट से 214 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement