facebookmetapixel
Advertisement
क्रेडिट कार्ड बंद करने की सोच रहे हैं? कही जेब पर भारी न पड़ जाए ‘प्लास्टिक मनी’ से दूरी का यह फैसला!South India में मजदूरों की भारी किल्लत: कंपनियां दे रही हैं फ्री फ्लाइट और तगड़ा सैलरी हाइक!अगले हफ्ते स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है यह कंपनी, निवेशकों को 1 के बदले मिलेंगे 2 शेयर‘अब सिर्फ ट्रायल नहीं, कंपनियों के कामकाज का मुख्य हिस्सा बना AI’, TCS चेयरमैन ने किया दावापेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने से 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स बेहाल, 5 घंटे काम बंद रखकर जताएंगे विरोधNPS सब्सक्राइबर्स को बड़ी राहत: अब गंभीर बीमारी में सरेंडर कर सकेंगे एन्युटी पॉलिसी, नियमों में हुआ बदलावExplainer: क्यों बढ़ रहा है टाटा संस पर पब्लिक होने का दबाव? अंदरूनी कलह व RBI के नियमों का पूरा सचDividend Stocks: अगले हफ्ते L&T और Havells समेत ये 18 कंपनियां करेंगी पैसों की बारिश, देखें पूरी लिस्टभारतीयों के लिए दुबई में घर खरीदना होगा आसान, रेजीडेंसी वीजा के लिए प्रॉपर्टी की न्यूनतम कीमत सीमा खत्मआसमान में भारत की ताकत बढ़ाने की जरूरत, वायुसेना ने ‘घातक’ स्टेल्थ ड्रोन कार्यक्रम को तेज करने पर दिया जोर

EMS IPO: खुल गया ईएमएस लिमिटेड का IPO, जानें सब्सक्रिप्शन स्टेटस समेत सभी डिटेल्स

Advertisement

कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 200 से 211 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किए जायेंगे।

Last Updated- September 08, 2023 | 11:17 AM IST
IGI IPO

ईएमएस लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश ( EMS IPO) आज खुल गया है और यह इश्यू 12 सितंबर 2023 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

कंपनी ने अपने आईपीओ (IPO) के जरिये 321.24 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। जल उपचार और गंदे पानी का प्रबंधन करने वाली कंपनी ने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 200 से 211 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर लिस्ट किए जायेंगे।

ग्रे मार्किट में कितना का मिल रहा है कंपनी का शेयर ?

इस बीच, ईएमएस लिमिटेड के शेयर(EMS IPO in Grey Market)  गैर-सूचीबद्ध शेयर बाजार में लेन-दें के लिए उपलब्ध हैं। बाजार के एक्सपर्ट्स के अनुसार, ईएमएस शेयर आज ग्रे मार्केट में 125 रुपये पर शेयर के प्रीमियम पर मिल रहा है।

Also Read: Mobikwik लगातार तीन से चार तिमाहियों में मुनाफे के बाद IPO लाने की तैयारी में

अबतक कितना सब्सक्रिप्शन मिला ?

बोली लगाने के पहले दिन सुबह 10:15 बजे तक कंपनी के आईपीओ को 0.13 गुना सब्सक्राइब किया गया है जबकि इसके रिटेल हिस्से को 0.17 गुना सब्सक्राइब और NII हिस्सा 0.19 गुना भर गया है।

क्या है EMS IPO का प्राइस बैंड?

कंपनी ने सार्वजनिक निर्गम का प्राइस बैंड 200 से 211 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया है।

कब तक खुला रहेगा EMS IPO?

बुक बिल्ड इश्यू आज खुल गया है और यह बोलीदाताओं के लिए 12 सितंबर 2023 तक खुला रहेगा।

Also Read: Meson Valves India IPO : 8 सितंबर को खुलेगा आईपीओ, 31 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की योजना

EMS के आईपीओ का आकर

कंपनी का लक्ष्य अपने शुरुआती ऑफर से 321.24 करोड़ रुपये जुटाने का है। इसमें 146.24 करोड़ रुपये नए शेयर जारी किए जाएंगे जबकि बाकी 175 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए आरक्षित हैं।

एक लॉट में कितने शेयर मिलेंगे?

एक बोलीदाता लॉट में आवेदन कर सकेगा और इश्यू के एक लॉट में कंपनी के 70 शेयर शामिल होंगे।

कब अलॉट होंगे शेयर?

शेयर आवंटन को अंतिम रूप 15 सितंबर 2023 को मिलने की उम्मीद है।

कौन है EMS IPO का रजिस्ट्रार

केफिन टेक्नोलॉजीज को कंपनी के आईपीओ के आधिकारिक रजिस्ट्रार के रूप में नियुक्त किया गया है।

Also Read: CPS Shapers IPO Listing: निवेशक हुए मालामाल, 143% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए कंपनी के शेयर

कहां लिस्ट होंगे शेयर

यह इश्यू बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होने के लिए प्रस्तावित है।

Advertisement
First Published - September 8, 2023 | 11:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement