facebookmetapixel
Advertisement
RCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुखसंघर्ष बढ़ने के भय से कच्चे तेल में 4% की उछाल, कीमतें एक बार फिर 100 डॉलर के पारGold Rate: तेल महंगा होने से सोना 2% फिसला, ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोरEditorial: दिवालिया समाधान से CSR और ऑडिट सुधार तक बड़े बदलावसरकारी बैंकों में प्रमोशन के पीछे की कहानी और सुधार की बढ़ती जरूरत​युद्ध और उभरती भू-राजनीतिक दरारें: पश्चिम एशिया संकट ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झकझोर दियापीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ान

Eid 2025 Holiday: बैंक से शेयर बाजार तक, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Advertisement

Eid-ul-Fitr today: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही 31 मार्च, सोमवार को ईद के मौके पर बंद रहेंगे।

Last Updated- March 31, 2025 | 7:56 AM IST
Eid-ul-Fitr festival in Delhi
Eid-ul-Fitr today

Eid 2025 Holiday: ईद का चांद रविवार शाम नजर आ गया है, जिसके चलते ईद-उल-फितर सोमवार, 31 मार्च को मनाई जाएगी। यह दिन वित्त वर्ष का आखिरी दिन भी है। ऐसे में जानिए सोमवार को क्या-क्या बंद रहेगा।

शेयर बाजार बंद रहेगा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) दोनों ही 31 मार्च, सोमवार को ईद के मौके पर बंद रहेंगे। चूंकि शनिवार और रविवार को भी बाजार में छुट्टी रहती है, ऐसे में ट्रेडर्स को लगातार तीन दिन का लंबा वीकेंड मिलेगा। स्टॉक्स, डेरिवेटिव्स और सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) सेगमेंट्स में सेटलमेंट की प्रक्रिया भी आज बंद रहेगी।

31 मार्च को खुले रहेंगे बैंक

नई दिल्ली सहित कई राज्यों में 31 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने निर्देश दिया है कि वित्त वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन जरूरी लेन-देन को देखते हुए बैंकों को कामकाज जारी रखना होगा।

हालांकि, ग्राहक नेट बैंकिंग, SMS और WhatsApp बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल करके वित्तीय और गैर-वित्तीय दोनों तरह के काम कर सकते हैं।

इस बीच, कुछ राज्यों में क्षेत्रीय छुट्टियों के कारण बैंक बंद भी रह सकते हैं। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने बैंक ब्रांच से पहले ही स्थिति की जानकारी ले लें।

यह भी पढ़ें: Stock Market Holiday: 31 मार्च को ईद पर खुले रहेंगे शेयर बाजार या नहीं? जानिए BSE-NSE का शेड्यूल

खुले रहेंगे इनकम टैक्स दफ्तर

इनकम टैक्स विभाग ने घोषणा की है कि उसके सभी दफ्तर 29 मार्च से 31 मार्च तक खुले रहेंगे। इसका मकसद है कि टैक्सपेयर्स आखिरी तारीख से पहले अपने अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भर सकें। बता दें कि असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए अपडेटेड ITR फाइल करने की अंतिम तारीख 31 मार्च है।

स्कूल और कॉलेज की छुट्टी

देश के ज्यादातर स्कूल और कॉलेज 31 मार्च को ईद के मौके पर बंद रहेंगे। हालांकि, छुट्टियों का शेड्यूल अलग-अलग राज्यों और संस्थानों में अलग हो सकता है।

ईद-उल-फितर पर दफ्तर और सेवाओं की स्थिति कैसी रहेगी?

ईद-उल-फितर के मौके पर निजी दफ्तर और कंपनियां अपनी आंतरिक नीति के हिसाब से काम करेंगी। कई कॉरपोरेट दफ्तर इस दिन बंद रह सकते हैं या फिर कर्मचारियों को छुट्टी दी जा सकती है। वहीं, कुछ जगहों पर सीमित स्टाफ के साथ कामकाज जारी रहेगा।

पब्लिक ट्रांसपोर्ट और जरूरी सेवाएं रहेंगी चालू

बस, ट्रेन और मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी। इसके अलावा अस्पताल, आपातकालीन सेवाएं और जरूरी यूटिलिटी सेवाएं भी पहले की तरह काम करती रहेंगी ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो।

ईद के अवसर पर नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपने इलाके की छुट्टी से जुड़ी जानकारी पहले ही चेक कर लें और उसी हिसाब से अपनी योजना बनाएं।

Advertisement
First Published - March 31, 2025 | 6:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement