facebookmetapixel
Advertisement
‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावना

Stock Market Holiday: 31 मार्च को ईद पर खुले रहेंगे शेयर बाजार या नहीं? जानिए BSE-NSE का शेड्यूल

Advertisement

Market Today: ईद-उल-फितर के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 2025 में सुबह के सत्र (9:00 बजे से 5:00 बजे तक) के लिए बंद रहेगा।

Last Updated- March 30, 2025 | 9:28 AM IST
Share Market
Representative Image

Stock Market Today, March 30: भारतीय शेयर बाजार सोमवार, 31 मार्च को ईद उल-फितर (Eid al-Fitr) के मौके पर बंद रहेंगे। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने बताया कि इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और अन्य सभी सेगमेंट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। इस वजह से निवेशकों को लंबे वीकेंड का फायदा मिलेगा।

ईद-उल-फितर 2025 पर सुबह बंद रहेगा MCX

ईद-उल-फितर के मौके पर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) 2025 में सुबह के सत्र (9:00 बजे से 5:00 बजे तक) के लिए बंद रहेगा। हालांकि, शाम को ट्रेडिंग फिर से शुरू होगी और ये शाम 5:00 बजे से रात 11:00 या 11:30 बजे तक खुलेगा। यह मार्च महीने की दूसरी छुट्टी होगी। इससे पहले 14 मार्च को होली के चलते बाजार बंद रहा था।

2025 में शेयर बाजार की कुल 14 छुट्टियां

2025 में त्योहारों और खास मौकों के चलते भारतीय शेयर बाजार कुल 14 दिन बंद रहेंगे।

अप्रैल में तीन छुट्टियां रहेंगी:

  • 10 अप्रैल: महावीर जयंती
  • 14 अप्रैल: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
  • 18 अप्रैल: गुड फ्राइडे

बाकी छुट्टियों की लिस्ट:

  • 1 मई: महाराष्ट्र दिवस
  • 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस
  • 27 अगस्त: गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर: गांधी जयंती और दशहरा
  • 21 अक्टूबर: दिवाली
  • 22 अक्टूबर: दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 5 नवंबर: गुरुपर्ब
  • 25 दिसंबर: क्रिसमस

शेयर बाजार सप्ताह में कितने दिन खुलता है? जानिए टाइमिंग और छुट्टियों का शेड्यूल

बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में शेयर ट्रेडिंग हफ्ते में सोमवार से शुक्रवार तक होती है। रोजाना ट्रेडिंग सुबह 9:15 बजे शुरू होती है और दोपहर 3:30 बजे तक चलती है।

सप्ताह के आखिरी दो दिन यानी शनिवार और रविवार को शेयर बाजार बंद रहता है। इसके अलावा, जिन दिनों सरकारी छुट्टियां घोषित होती हैं, उन दिनों भी ट्रेडिंग नहीं होती।

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 9:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement