facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

Diwali Muhurat Trading 2025: कंफ्यूजन खत्म करें! दिवाली कब, और मुहूर्त ट्रेडिंग किस दिन? जानें पूरा शेड्यूल

Advertisement

Diwali Muhurat Trading 2025: मुहूर्त ट्रेडिंग भारत में सम्वत वर्ष 2082 की शुभ शुरुआत मानी जाती है। कई निवेशक इस दिन नए निवेश की शुरुआत करते हैं।

Last Updated- October 19, 2025 | 9:46 AM IST
Market Outlook
Representative Image

Diwali Muhurat Trading 2025: दिवाली पर होने वाली मुहूर्त ट्रेडिंग का निवेशकों को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इस बार कई लोग इस बात को लेकर उलझन में हैं कि दिवाली किस दिन मनाई जाएगी और आखिर मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी।

दिवाली की तारीख को लेकर कंफ्यूजन क्यों?

हिंदू पंचांग के अनुसार दीपावली अमावस्या तिथि पर मनाई जाती है। इस बार अमावस्या की शुरुआत 20 अक्टूबर 2025 से हो रही है, इसलिए देशभर में दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। वहीं शेयर बाजार अपने कैलेंडर के अनुसार दिवाली (लक्ष्मी पूजन) 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार को मानेगा, जिस दिन मुहूर्त ट्रेडिंग आयोजित की जाएगी।

मुहूर्त ट्रेडिंग कब होगी?

बीएसई और एनएसई के अनुसार मुहूर्त ट्रेडिंग सत्र 21 अक्टूबर 2025 को दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक होगा।

  • 21 अक्टूबर (मंगलवार) – केवल एक घंटे के लिए मुहूर्त ट्रेडिंग (1:45 PM से 2:45 PM)

  • 22 अक्टूबर (बुधवार) – बलिप्रतिपदा के अवसर पर बाजार बंद

  • 23 अक्टूबर से सामान्य ट्रेडिंग शुरू

मुहूर्त ट्रेडिंग में क्या करें और क्या नहीं?

मुहूर्त ट्रेडिंग भारत में सम्वत वर्ष 2082 की शुभ शुरुआत मानी जाती है। कई निवेशक इस दिन नए निवेश की शुरुआत करते हैं। इस दौरान इक्विटी, फ्यूचर्स-ऑप्शन, करेंसी और कमोडिटी सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग की अनुमति होगी और सभी सौदे सामान्य रूप से सेटल होंगे।

हालांकि विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि: इस विशेष सत्र को सिर्फ शुभ शुरुआत के रूप में देखें। भावनाओं में बहकर बड़े निवेश या जोखिम लेने से बचें।

त्योहारी माहौल में बाजार में हल्की तेजी जरूर देखने को मिल सकती है, लेकिन निवेश हमेशा सोच-समझकर और लंबी अवधि को ध्यान में रखकर ही करें।

Advertisement
First Published - October 19, 2025 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement