बाजार

Demat accounts: बाजार में उठापटक के बावजूद डीमैट खातों की संख्या जनवरी में 31 फीसदी बढ़ी

Published by
भाषा
Last Updated- February 14, 2023 | 7:00 PM IST

डीमैट खातों की संख्या जनवरी में बढ़कर 11 करोड़ पर पहुंच गई है। सालाना आधार पर यह 31 फीसदी की वृद्धि है। शेयर बाजारों से आकर्षण रिटर्न की वजह से डीमैट खातों की संख्या बढ़ रही है।

इसके अलावा जनवरी में नए खुलने वाले खातों की संख्या इससे पिछले चार माह से अधिक रही है। हालांकि, यह अब भी 2021-22 के औसत रनरेट 29 लाख से कम है।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषण के अनुसार, नए खुलने वाले खातों की संख्या जनवरी में 22 लाख रही। दिसंबर में यह 21 लाख और सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में 20-20 लाख रही थी।

आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में डीमैट खातों की संख्या बढ़कर 11 करोड़ हो गई। जनवरी, 2022 में यह आंकड़ा 8.4 फीसदी था। सालाना आधार पर डीमैट खातों की संख्या 31 फीसदी बढ़ी है।

First Published : February 14, 2023 | 7:00 PM IST