facebookmetapixel
Advertisement
कैबिनेट का फैसला: सीजन 2026-27 के लिए गन्ने का FRP ₹365/क्विंटल तय, किसानों को बड़ी राहतL&T Q4 Results: मुनाफे में 3% की मामूली गिरावट पर रेवेन्यू में 11% का उछाल, ₹38 डिविडेंड का ऐलान‘इस्तीफा नहीं दूंगी, हारे नहीं, हराया गया’, हार के बाद ममता बोलीं: चुनाव आयोग से लड़ाई, अब सड़क पर संघर्षSIP ‘किंग’: इस फंड ने ₹1000 की SIP से 30 साल में बना दिए ₹2.5 करोड़; देखें कहां लगाया पैसा?इतिहास के सबसे बुरे दौर में भारतीय करेंसी! डॉलर के मुकाबले 95.43 पर पहुंची कीमत, कब थमेगी यह ढलान?NSE ने लॉन्च किया Electronic Gold Receipts, अब शेयरों की तरह खरीदें सोनामलेरिया की दवा ने बदली किस्मत! Anuh Pharma के शेयर में अचानक तूफानी तेजीअब Form 12B की जगह Form 122, नौकरी बदलने वाले ध्यान रखें; वरना कट जाएगा टैक्सहैदराबाद बना लग्जरी हाउसिंग का किंग, बेंगलूरु ने पकड़ी रफ्तार, जानें किस शहर में मिल रहा सबसे बड़ा घरMarico Q4 Results: मुनाफा 18% बढ़कर ₹408 करोड़ पर, निवेशकों के लिए 400% डिविडेंड का ऐलान

Closing Bell: शेयर बाजार 311 अंक फिसलकर 63 हजार के नीचे आया

Advertisement

कारोबारियों ने कहा कि यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत और रुपये में नुकसान ने भी निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा पर असर डाला।

Last Updated- June 15, 2023 | 5:36 PM IST
Stock Market Today

Stock market: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख कायम रखने के संकेतों के बीच स्थानीय शेयर बाजार में निवेशकों की बैंकिंग, सूचना प्रौद्योगिकी (IT) और वित्तीय शेयरों में मुनाफावसूली से गुरुवार को प्रमुख सूचकांकों में तीन कारोबारी सत्रों के बाद गिरावट आई।

कारोबारियों ने कहा कि यूरोपीय बाजारों में कमजोर शुरुआत और रुपये में नुकसान ने भी निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा पर असर डाला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 310.88 अंक यानी 0.49 प्रतिशत गिरकर 62,917.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 357.43 अंक तक गिर गया था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.80 अंक यानी 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,688.10 पर बंद हुआ। इसके पहले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में बाजार में बढ़त रही थी।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में विप्रो को सर्वाधिक दो प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भी गिरावट रही। दूसरी तरफ नेस्ले, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी के शेयरों में बढ़त रही।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग के हैंगसेंग में बढ़त रही। यूरोप के बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा था। बुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुख देखने को मिला था।

अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व ने उच्च मुद्रास्फीति से निपटने के लिए नीतिगत ब्याज दर को लगातार 10 बार बढ़ाने के बाद बुधवार को इसमें कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि, फेडरल रिजर्व ने संकेत दिया है कि वह इस साल आगे ब्याज दर में दो बार बढ़ोतरी कर सकता है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.97 प्रतिशत चढ़कर 73.91 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार से मिले आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने भारतीय बाजारों में पूंजी निवेश जारी रखा है। उन्होंने बुधवार को 1,714.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

बुधवार को सेंसेक्स 85.35 अंक यानी 0.14 प्रतिशत चढ़कर 63,228.51 पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 39.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,755.90 पर रहा था।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 5:36 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement