facebookmetapixel
Advertisement
Reliance Q1 Results: मुनाफा 22.3 फीसदी घटकर ₹20,946 करोड़ पर, रेवेन्यू में 25% का उछल‘होर्मुज संकट में भी नहीं थमी ट्रेनों की रफ्तार’, बोले PM मोदी: रेलवे के विद्युतीकरण ने देश को बचायामुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन पर पूर्व जापानी मंत्री के बिगड़े बोल, भारत का करारा जवाब: तथ्यों से कोसों दूर हैं आरोपनिवेश अनुकूलता में गुजरात नंबर वन, लेकिन 60 का आंकड़ा भी नहीं छू सका कोई राज्य; नीति आयोग का खुलासाReliance Retail Q1 Results: नेट प्रॉफिट 14% घटकर ₹2,805 करोड़ पर, लेकिन रेवेन्यू मोर्चे पर मजबूती बरकराररिलायंस का धमाका: क्रूड के बढ़े दामों से O2C बिजनेस का रेवेन्यू 30% उछला, ₹2 लाख करोड़ के पारशरद पवार के अगले कदम पर टिकी महाराष्ट्र की राजनीति, सियासी चुप्पी किसी बड़े राजनीतिक समझौते का संकेतसिर्फ सुरक्षा नहीं, भू-अर्थशास्त्र के नए दौर में भारत को चाहिए स्पष्ट आर्थिक सुरक्षा रणनीतिEditorial: रूसी तेल खरीदने पर भारत को घेरने की तैयारी, अमेरिकी सीनेट में 100% टैरिफ लगाने का प्रस्तावअब डीमैट खातों पर भी मिलेगी SWP और STP की सुविधा, SEBI ने यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा

Closing Bell: बाजार में मिला-जुला रुख, सेंसेक्स 224 अंक चढ़ा, निफ्टी छह अंक फिसला

Advertisement
Last Updated- February 02, 2023 | 5:10 PM IST

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में स्थानीय शेयर बाजारों में गुरुवार को मिला-जुला रुख रहा। जहां बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 224 अंक से अधिक लाभ में रहा, वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) छह अंक नीचे रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 224.16 अंक यानी 0.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,932.24 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय ऊंचे में यह 60,007.67 अंक तक गया और नीचे में 59,215 अंक तक आया। हालांकि, पचास शेयरों पर आधारित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.90 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 17,610.40 अंक पर बंद हुआ।

अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली का असर सूचकांक पर पड़ा। सेंसेक्स के शेयरों में आईटीसी 4.74 प्रतिशत उछला। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक भी लाभ में रहे। दूसरी तरफ एचडीएफसी, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और एचडीएफसी बैंक नुकसान में रहे।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे।

अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) ने बुधवार को कहा कि वह 20,000 करोड़ रुपये का अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (FPO) वापस लेने के साथ निवेशकों का पैसा लौटाएगी। कंपनी ने एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान (full subscription) मिलने के एक दिन बाद यह घोषणा की। अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 26.50 प्रतिशत लुढ़क गया। समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे।

अदाणी ट्रांसमिशन 10 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी 10 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस 10 प्रतिशत और अदाणी पोर्ट्स 6.13 प्रतिशत नुकसान में रहे। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत घटकर 82.78 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,785.21 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Advertisement
First Published - February 2, 2023 | 5:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement