facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

पब्लिक इश्यू में बड़ा बदलाव! सेबी ने खत्म किया 1% सिक्योरिटी डिपॉजिट का नियम

Advertisement

सेबी ने गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में इसकी जानकारी दी।

Last Updated- November 21, 2024 | 8:45 PM IST
SEBI

बाजार नियामक सेबी ने कंपनियों के लिए कारोबार को आसान बनाने के उद्देश्य से पब्लिक इश्यू से पहले स्टॉक एक्सचेंज में सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। यह बदलाव तुरंत प्रभाव से लागू होगा। सेबी ने गुरुवार को जारी एक सर्कुलर में इसकी जानकारी दी।

अब तक, कोई भी कंपनी अगर पब्लिक इश्यू लाना चाहती थी, तो उसे इश्यू साइज के 1% के बराबर रकम स्टॉक एक्सचेंज में जमा करनी पड़ती थी। यह रकम इश्यू पूरा होने के बाद कंपनी को वापस कर दी जाती थी।

सेबी ने कहा, “इश्यूअर कंपनियों के लिए कारोबार को आसान बनाने के उद्देश्य से सेबी (इश्यू ऑफ कैपिटल एंड डिस्क्लोजर रिक्वायरमेंट्स) रेगुलेशन, 2018 के तहत पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए इश्यू साइज के 1% की रकम स्टॉक एक्सचेंज में जमा करने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है।”

सेबी ने 1% सिक्योरिटी डिपॉजिट की अनिवार्यता खत्म करने के पीछे बताई वजह

फरवरी में, सेबी ने एक परामर्श पत्र जारी कर पब्लिक और राइट्स इश्यू के लिए 1% सिक्योरिटी डिपॉजिट की अनिवार्यता को खत्म करने का प्रस्ताव दिया था। सेबी ने इस कदम के पीछे की वजह समझाते हुए कहा था कि यह नियम इसलिए लागू किया गया था ताकि कंपनियां निवेशकों की शिकायतों को सुलझा सकें, जैसे आवेदन की राशि की वापसी, सिक्योरिटी का आवंटन और प्रमाणपत्रों का वितरण।

हाल के नियमों और सुधारों, जैसे ASBA (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक्ड अमाउंट), UPI भुगतान, डिमैट खाते में अनिवार्य आवंटन और भौतिक प्रमाणपत्र की जरूरत खत्म होने के कारण, अब पब्लिक इश्यू के बाद आवेदन राशि की वापसी या प्रमाणपत्र न मिलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

Advertisement
First Published - November 21, 2024 | 8:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement