facebookmetapixel
Editorial: राजकोषीय घाटा घटा, लेकिन ऋण में सुधार चुनौतीपूर्णस्वच्छ भारत की अगली चुनौती: सुरक्षा और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर जोरदुनिया की मझोली ताकतों की दुविधा: क्या वे टेबल पर हैं या शिकार बन रहे हैं?सोना खरीदने का सही समय? UBS बोला- 6,200 डॉलर तक जा सकता है भावSoybean meal import: सोया उद्योग की सरकार से जीएम सोया खली आयात की अनुमति न देने की अपीलAIF के लिए नियम आसान करेगा SEBI, एग्जिट और लिक्विडेशन पर नया प्रस्तावभारत में हायर एजुकेशन में बूम से रियल एस्टेट को मिलेगा दम, अगले एक दशक में होगा 100 अरब डॉलर का निवेश!विश्व की चुनौतियों का समाधान बन रहा भारत, पीएम मोदी बोले- विकास की नई ऊंचाई छू रहा देशBharti Airtel Q3FY26 Results: मुनाफा 55% घटकर ₹6,631 करोड़, Arpu बढ़कर ₹259 पर आयाविदेश मंत्रालय का खंडन: NSA अजीत डोभाल नहीं गए अमेरिका… रुबियो से नहीं हुई कोई मुलाकात

भारत में बैंक मजबूत ​​स्थिति में, SVB जैसे हालात नहीं

अमेरिका ​स्थित सिलीकॉन वैली बैंक (SVB) में हुए घटनाक्रम की वजह से बैंकिंग शेयरों में भारी गिरावट आई

Last Updated- March 10, 2023 | 7:43 PM IST

शुक्रवार को बैंकिंग शेयरों में बिकवाली दबाव देखा गया। एनएसई पर बैंकिंग शेयरों के प्रदर्शन का मापक निफ्टी बैंक सूचकांक दिन के कारोबार में करीब दो प्रतिशत गिर गया था। निफ्टी-50 सूचकांक में करीब 1 प्रतिशत की कमजोरी दर्ज की गई।

विश्लेषकों का कहना है कि बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली अमेरिका ​स्थित सिलीकॉन वैली बैंक (SVB) में हुए घटनाक्रम की वजह से आई। SVB ने अपने पोर्टफोलियो में भारी नुकसान होने की वजह से बड़ी शेयर बिक्री की घोषणा की।

SVB की पैतृक कंपनी SVB Financial Group ने अपने पोर्टफोलियो से 21 अरब डॉलर मूल्य के शेयर बेचे। रिपोर्टों से पता चला है कि स्टार्टअप उद्योग में मंदी की वजह से बैंक में जमाओं की बड़ी निकासी को बढ़ावा मिला है।

इ​क्विनोमिक्स रिसर्च ऐंड एडवायजरी के संस्थापक एवं मुख्य निवेश अ​धिकारी जी चोकालिंगम के अनुसार, भारतीय बैंकिंग शेयरों में गिरावट अमेरिका में हुए घटनाक्रम की वजह से आई। उनका मानना है कि इस गिरावट का इस्तेमाल लंबी अव​धि के नजरिये से अच्छी गुणवत्ता वाले शेयर खरीदने के लिए किया जा सकता है।

उन्होंने कहा, ‘बैंकिंग शेयरों में गिरावट अमेरिका में हुए घटनाक्रम की प्रतिक्रिया है, जिसका असर जल्द दूर हो सकता है। भारतीय बैंकों को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है। एसोचैम के एक ताजा अध्ययन में यह भी सुझाव दिया गया कि बैंकिंग उद्योग में सकल गैर-निष्पादित आ​स्तियां (NPA) वर्ष 2024 तक घटकर एक दशक के निचले स्तर पर आ जाएंगी। इसके अलावा, घरेलू बैंकिंग ऋण करीब 15 प्रतिशत बढ़ सकते हैं, जो एक दशक का ऊंचा स्तर है। जहां इस ऋण वृद्धि में उद्योग की भागीदारी घट रही है, वहीं उपभोक्ता ऋणों (जिन्हें ज्यादा मजबूत माना जाता है) में तेजी आ रही है।’

अमेरिकी हेज फंड Hedonova में मुख्य निवेश अ​धिकारी सुमन बनर्जी का भी मानना है कि भारतीय बैंकिंग व्यवस्था मजबूत बनी हुई है। हालांकि उनका मानना है कि निफ्टी बैंक सूचकांक में कमजोरी आएगी, जिससे बैंकिंग शेयरों में खरीदारी का अच्छा अवसर पैदा होगा।

बनर्जी ने कहा, ‘भारतीय बैंकिंग व्यवस्था वै​श्विक समस्याओं से काफी हद तक दूर बनी हुई है। भारतीय बैंक विदेशी कंपनियों को ज्यादा उधार नहीं देते हैं। शुद्ध विदेशी उधारी उनके कुल ऋण बहीखाते का 4 प्रतिशत से कम है। तकनीकी तौर पर, निफ्टी बैंक सूचकांक को 39,500 के स्तर पर मजबूत समर्थन हासिल है, जिसके जल्द टूटने का अनुमान है। मैं निफ्टी बैंक सूचकांक 36,000 के आसपास पहुंचने पर शेयर खरीदना पसंद करूंगा।’

चोकालिंगम का भी मानना है कि निवेशक बैंकिंग क्षेत्र पर चयन पर जोर दें। उनके पसंदीदा शेयरों में बैंक ऑफ बड़ौदा, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र मुख्य रूप से शामिल हैं।

First Published - March 10, 2023 | 7:43 PM IST

संबंधित पोस्ट