facebookmetapixel
DSP MF का नया Multi Asset Omni FoF लॉन्च, ₹100 से इक्विटी-डेट-गोल्ड में डायनैमिक निवेश का मौकाRBI से बैंकों की गुहार: लोन ग्रोथ तेज, जमा सुस्त, लिक्विडिटी नियमों में ढील की मांगSEBI ने मार्केट इंटरमीडिएटरीज के लिए ‘फिट एंड प्रॉपर पर्सन’ फ्रेमवर्क में व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखाAMC Stocks में तेजी की गुंजाइश, ब्रोकरेज ने दिए 18–28% अपसाइड के टारगेट₹1,000 का लेवल टच करेगा ये Hotel Stock! मोतीलाल ओसवाल ने शुरू की कवरेज, 30% अपसाइड का टारगेटONGC, Oil India और BPCL क्यों बन रहे हैं ब्रोकरेज के फेवरेट? रिपोर्ट में 10% अपसाइड का संकेतInterest Rates: MPC में सरप्राइज नहीं होगा? नुवामा ने बताया RBI का अगला बड़ा दांव क्या हैAnthropic के नए टूल ने IT सेक्टर में मचाई खलबली! इंफोसिस से लेकर टीसीएस के शेयर धड़ाम, क्या करता है ये टूल ?Cement Sector: मांग और कीमतों में सुधार के बीच नुवामा की BUY कॉल, जेके सीमेंट बनी टॉप पिक25% उछलेगा अदाणी का यह शेयर, कंपनी की परफॉर्मेंस से ब्रोकरेज खुश; BUY की दी सलाह

TATA Group को लेकर खास खबर, IHCL में बड़े विस्तार की तैयारी, शेयर पर रखें नजर

टाटा समूह की इंडियन होटल्स कंपनी (IHCL) ने देश के पर्यटक हॉटस्पॉट पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी वृद्धि की रूपरेखा तैयार की है।

Last Updated- December 22, 2024 | 9:47 PM IST
Taj Mahal Hotel, Mumbai

टाटा समूह की आतिथ्य शाखा और ताज होटल की मातृ कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी (आईएचसीएल) ने देश के पर्यटक हॉटस्पॉट पर ध्यान केंद्रित करते हुए अपनी वृद्धि की रूपरेखा तैयार की है। कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी पुनीत चटवाल ने बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में कहा कि गोवा और कश्मीर जैसे पर्यटक हॉटस्पॉट वाले बाजारों में समूह के लिए काफी गुंजाइश है।

कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि समूह की ओर से वहां कम से कम पांच पेशकशों की गुंजाइश है। समूह की घाटी में चार संपत्तियां हैं, जम्मू में विवांता और श्रीनगर में विवांता, जिंजर और ट्री ऑफ लाइफ। कश्मीर के बारे में उन्होंने कहा कि समूह शहरों में अपनी उपस्थिति और मजबूत करने के लिए श्रीनगर में विवांता को ताज में तब्दील करेगा।

उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा हम गुवाहाटी में भी विवांता को ताज में तब्दील कर सकते हैं, जिससे पूर्वोत्तर में हमारी उपस्थिति मजबूत होगी।’ उन्होंने कहा कि 18 आतिथ्य संपत्तियों के साथ आईएचसीएल क्षेत्र में सबसे बड़ी ऑपरेटर है। समूह के वहां 14 होटल और 4 अमा स्टे ऐंड ट्रेल्स हैं।

गोवा में समूह की 57 संपत्तियां हैं। चटवाल ने कहा कि वहां के बाजार में निकट अवधि में कम से कम 18 और पेशकश की गुंजाइश हैं। अंतरराष्ट्रीय विस्तार पर कंपनी मुख्य तौर पर कम पूंजी वाले मॉडल के जरिये वृद्धि पर ध्यान देगी। इनमें अगले तीन वर्षों में बहरीन में दो पेशकश और अगले तीन से चार वर्षों में सऊदी अरब में दो पेशकश शामिल हैं।

First Published - December 22, 2024 | 9:47 PM IST

संबंधित पोस्ट