facebookmetapixel
भारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेट

आरिफ, सारस की कहानी खास है, उन्हें साथ रहने देना चाहिए: वरुण गांधी

Last Updated- April 12, 2023 | 1:21 PM IST
Arif and his friend Saras

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने हाल में सुर्खियों में आए एक सारस पक्षी को अभयारण्य से रिहा करने पर जोर देते हुए बुधवार को कहा कि इस पक्षी को आरिफ खान के साथ ही रहने देना चाहिए जिसने करीब एक साल पहले घायल अवस्था में इस सारस के मिलने के बाद उसे बचाया तथा उसकी देखभाल की थी। यह सारस स्वस्थ होने के बाद आरिफ के साथ ही रहता था।

पिछले दिनों वन विभाग ने कानून का हवाला दे कर सारस को कानपुर के चिड़ियाघर में पहुंचा दिया। अमेठी जिले के मंडका गांव के निवासी आरिफ कुछ दिन पहले अपने ‘‘मित्र’’ से मिलने के लिए कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे।

आरिफ को देखकर अपने बाड़े में खुशी से पंख फड़फड़ाते सारस के वीडियो के साथ वरुण गांधी ने ट्वीट किया कि सारस और आरिफ की कहानी खास है। पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कहा कि एक दूसरे को सामने पा कर इन दोनों दोस्तों की खुशी बता रही है कि इनका प्रेम कितना निश्छल और पवित्र है। उन्होंने कहा कि यह खूबसूरत जीव स्वच्छंद आकाश में उड़ने के लिए बना है, पिंजरे में रहने के लिए नहीं।

वरुण गांधी ने कहा, ‘‘उसे (पक्षी को) उसका आसमान, उसकी आजादी और उसका मित्र वापिस लौटा दीजिए।’’ सारस पक्षी और उसे बचाने वाले आरिफ के दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया था और सारस को यह कहकर अपने साथ ले गए थे कि पक्षी को अपने कब्जे में रखना गैरकानूनी है।

आरिफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी गई थी। कहानी ने तब राजनीतिक मोड़ ले लिया जब विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) ने आरिफ खान का समर्थन किया SARUS CRANEऔर सरकार की कार्रवाई की आलोचना की।

First Published - April 12, 2023 | 1:21 PM IST

संबंधित पोस्ट