facebookmetapixel
MCap: शेयर बाजार की रफ्तार ने बढ़ाई दौलत, 8 दिग्गज कंपनियों की वैल्यू में ₹4.55 लाख करोड़ की छलांगMarket Outlook: महंगाई के आंकड़े और Q3 नतीजे तय करेंगे इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशामहंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्ट

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी सिनेमा को पहचान दिलाने वाली मशहूर अभिनेत्री कामिनी कौशल का निधन

फिल्म उद्योग में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की तिकड़ी के साथ काम किया

Last Updated- November 14, 2025 | 10:54 PM IST
Kamini Kaushal
फोटो क्रेडिट: X/@FHF_Official)

अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी सिनेमा को पहचान दिलाने वाली मशहूर अदाकारा कामिनी कौशल का निधन हो गया है। वह 98 वर्ष की थीं। उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर में शुक्रवार को अंतिम सांस ली। फिल्म ‘नीचा नगर’ से 1946 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली कामिनी 2022 तक बॉलीवुड में सक्रिय रहीं, जब उन्होंने आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनय किया था। इस तरह वह फिल्मों में 76 साल तक सक्रिय रहीं। उसके बाद से उनकी गतिविधियां सीमित होती गईं।

वर्ष 1940 के दशक के अंत और 1950 की शुरुआत में फिल्म उद्योग में सबसे अधिक फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में शुमार कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर की तिकड़ी के साथ काम किया।  परिवार के एक करीबी मित्र साजन नारायण ने बताया, ‘गुरुवार देर रात मुंबई स्थित घर में कामिनी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। फरवरी में वह 99 वर्ष की होने वाली थीं।’ कामिनी कौशल का जन्म 24 फरवरी, 1927 को लाहौर में हुआ था और उनका उस समय नाम उमा कश्यप था।

कामिनी वह अभिनेत्री थीं, जिन्होंने बॉलीवुड को कान फिल्म फेस्टीवल तक पहुंचाया। उनकी फिल्म ‘नीचा नगर’ ने 1946 में कान फिल्म फेस्टिवल में ‘ग्रां प्री डू फेस्टिवल इंटरनैशनल डू फिल्म’ पुरस्कार जीता था।

नीचा नगर की सफलता के बाद कामिनी कौशल ने हिंदी सिनेमा की तिकड़ी दिलीप कुमार, देव आनंद और राज कपूर के साथ जेल यात्रा, दो भाई, आग, शहीद, नदिया के पार, जिद्दी, शबनम तथा आरजू जैसी फिल्मों में बड़ी भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने फिल्म निर्माता बिमल रॉय की 1954 की फिल्म ‘बिराज बहू’ में मुख्य भूमिका निभाई, जिसने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता और उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। कामिनी कौशल ने प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास ‘गोदान’ के फिल्म रूपांतरण में भी मुख्य भूमिका निभाई थी। 

First Published - November 14, 2025 | 10:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट