facebookmetapixel
Advertisement
PM Kisan की 22वीं किस्त पर बड़ा अपडेट, मार्च में आएंगे ₹2,000 या नहीं? जानें लेटेस्ट अपडेटMiddle East Crisis: क्या युद्ध के बीच आपका ट्रैवल इंश्योरेंस काम आएगा? जानें ‘वॉर क्लॉज’ का पूरा सचहमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगे

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का नया गाना हुआ रिलीज, छह घंटे में 60 लाख लोगों ने देखा

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 4:10 PM IST
Siddhu Moosewala

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल पूरे होने से कुछ हफ्ते पहले उनका गाना ‘‘मेरा ना’’ शुक्रवार को जारी किया गया। यह गाना दिवंगत गायक के सोशल मीडिया ‘हैंडल’ पर जारी किया गया है, जिसका संचालन उनका परिवार करता है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 60 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं और 14 लाख से अधिक ‘लाइक’ मिल चुके हैं। नाइजीरियाई गायक बर्ना ब्वॉय ने पिछले साल ब्रिटेन में मूसेवाला के माता-पिता से मुलाकात की थी। बर्ना ने इसे ‘रैप’ का रूप दिया है। स्टील बैंगलेज ने इसका संगीत दिया है।

वीडियो में मूसेवाला की कई तस्वीरों और दीवारों, अखबार और ट्रकों पर लगी उनकी कई पेंटिंग को दिखाया गया है। साथ ही विभिन्न शहरों में बिलबोर्ड पर उनकी वीडियो प्रस्तुति को भी दिखाया गया है।

वीडियो में गाने के खत्म होने पर एक झंडा नजर आता है जिस पर गायक की तस्वीर के ऊपर ‘‘जस्टिस फॉर मूसेवाला’’ लिखा नजर आता है।

सिद्धू मूसेवाला के नाम से मशहूर शुभदीप सिंह सिद्धू की पंजाब के मानसा जिले में 29 मई, 2022 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गायक-रैपर ने ‘‘सो हाई’’, ‘‘सेम बीफ’’, ‘‘द लास्ट राइड’’, ‘‘जस्ट लिसेन’’ और ‘‘295’’ जैसे गाने गाए थे। ‘‘मेरा ना’’ गायक का तीसरा गाना है, जो मूसेवाला की हत्या के बाद जारी किया गया है। मूसेवाला की हत्या के एक महीने बाद उनके यूट्यूब चैनल पर उनका गाना ‘एसवाईएल’’ जारी किया गया था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 4:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement