facebookmetapixel
ICC की PCB को दोटूक चेतावनी: भारत के खिलाफ मैच छोड़ना पाकिस्तान के क्रिकेट को पड़ेगा बहुत महंगाGold, Silver Price Today: सोना में गिरावट, चांदी भी तेज शुरुआत के बाद फिसलीबजट का असर, इन 3 सेक्टर्स पर मॉर्गन स्टेनली ‘ओवरवेट’Budget में UPI और रुपे के लिए ₹2,000 करोड़ का फंड, ग्राहकों के लिए जीरो MDR आगे भी रहेगी जारीBudget 2026: स्टार्टअप्स-MSME के लिए ₹10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड, डिजिटल व्यापार पर फोकसOpening Bell: कमजोर शुरुआत के बाद हरे निशान में बाजार, सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछलाबजट में उद्योगों को बढ़ावा देने पर सारा जोर, मगर बुनियादी सुधारों का अब भी इंतजारनतीजों के बाद बजाज ऑटो के शेयर पर मचा घमासान, खरीदें या रुकें? जानें ब्रोकरेज की रायBudget 2026: आत्मविश्वास से भरपूर, मगर भविष्य की चिंताओं को लेकर सतर्कसीमा शुल्क में बड़े बदलावों की कमी, क्या टुकड़ों में सुधारों से मिलेगी विनिर्माण को गति?

सुधर रहा शिक्षा का स्तर उत्कृष्ट संस्थान बढ़े- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में इस बार रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालयों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में स्थान मिला है।

Last Updated- June 19, 2025 | 11:33 PM IST
Dharmendra Pradhan

देश में शिक्षा और इससे जुड़े बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार आ रहा है। इसका पता क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग से चलता है। इसके अनुसार, भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों ने वैश्विक स्तर पर अपनी रैंकिंग में सुधार किया है। वर्ष 2024 की 45 और 2025 में 46 की तुलना में इस बार रिकॉर्ड 54 विश्वविद्यालयों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में स्थान मिला है। इस प्रकार, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद भारत चौथे स्थान पर रहा।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 2014 में यह संख्या केवल 11 थी। अभी सर्वश्रेष्ठ संस्थानों की संख्या में और इजाफा होगा, क्योंकि राष्ट्रीय शिक्षा नीति अनुसंधान, नवाचार और अंतरराष्ट्रीयकरण पर जोर दे रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, ‘हमारी सरकार युवाओं के लिए अनुसंधान और नवाचार का माहौल बनाने को प्रतिबद्ध है।’ गुरुवार को ही इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) ने देश के शीर्ष अनुसंधान संस्थानों की सूची भी जारी की है।

First Published - June 19, 2025 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट