facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

मप्र की नई आबकारी नीति: 19 धार्मिक क्षेत्रों में बिक्री बंद, रेस्तरां-बार में ‘लो एल्कोहलिक बीवरेज बार’ नामक नई श्रेणी, एयरपोर्ट पर मिलेगी हेरिटेज शराब

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के अनुसार आगामी एक अप्रैल से प्रदेश में घोषित पवित्र क्षेत्रों में मदिरा दुकानें बंद कर दी जाएंगी।

Last Updated- February 16, 2025 | 11:31 PM IST
government liquor shop

मध्य प्रदेश सरकार की नई आबकारी नीति के अनुसार आगामी एक अप्रैल से प्रदेश में घोषित पवित्र क्षेत्रों में मदिरा दुकानें बंद कर दी जाएंगी। नीति में रेस्तरां-बार के लिए एक नई श्रेणी ‘लो एल्कोहलिक बीवरेज बार’ का प्रावधान है जिसके तहत बीयर, वाई और रेडी टु ड्रिंक श्रेणी की वह मदिरा पिलाई जाएगी जिसमें अल्कोहल की मात्रा 10 फीसदी या उससे कम हो। ऐसे बार में हार्ड ड्रिंक पिलाना प्रतिबंधित रहेगा।

जिन शहरों को पवित्र मानते हुए मदिरा दुकानें बंद की गई हैं वे हैं- उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, अमरकंटक, सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, बरमान खुर्द, कुंडलपुर और बांदकपुर। नई नीति के तहत एक अप्रैल 2025 से इन क्षेत्रों में किसी भी वाइन आउटलेट के लाइसेंस जारी नहीं किए जाएंगे न ही पुरानी दुकानें संचालित होंगी।

वाइन शॉप के साथ एयरपोर्ट पर भी बिकेगी हेरिटेज मदिरा

नीति के मुताबिक आदिवासी समुदायों को ध्यान में रखते हुए वाइन शॉप पर वाइन और हेरिटेज मदिरा की बिक्री की जाएगी। एयरपोर्ट पर भी हेरिटेज मदिरा बेची जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार ने चार साल पहले आदिवासी समुदायों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए हेरिटेज मदिरा बनाने की घोषणा की थी। यह महुआ के चुने हुए फूलों से बनी एक पारंपरिक शराब है जिसे आदिवासी स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाया जाता है। हेरिटेज शराब बनाने वाली इकाइयां जो शराब बनाएंगी उसे राज्य सरकार के मूल्य वर्धित कर से मुक्त रखा जाएगा।

नई नीति में कहा गया है कि भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर एयरपोर्ट की तरह प्रदेश के अन्य व्यावसायिक उड़ानें संचालित करने वाले एयरपोर्ट पर भी विदेशी मदिरा काउंटर खोले जा सकेंगे। आगमन और प्रस्थान द्वार पर एक-एक काउंटर खोला जा सकेगा।

लखनऊ की चिकनकारी से जुड़े कारीगरों, उद्यमियों व श्रमिकों की बेहतरी के लिए IIM Indore देगा सुझाव

Budget: क्या है हिमाचल प्रदेश के मंडी के हथकरघा उद्योग की Union Budget से आस?

 

Advertisement
First Published - February 16, 2025 | 11:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement