facebookmetapixel
Adani Ports Q3 Results: तीसरी तिमाही में मुनाफा 21.2% बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भारी उछालएडवेंट इंटरनेशनल का बड़ा दांव: आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस में ₹2,750 करोड़ में खरीदी हिस्सेदारी‘दबाव में नहीं लिए फैसले’, CBIC प्रमुख ने सीमा शुल्क सुधारों पर दी सफाई, बताया क्यों घटे टैरिफनौकरी बाजार में अजीब संकट: भीड़ बढ़ी पर नहीं मिल रहे योग्य पेशेवर, 74% कंपनियां टैलेंट के लिए परेशानट्रेड डील पर बोले PM मोदी: राष्ट्रहित में लिया गया ‘बड़ा फैसला’, देश के हर वर्ग को मिलेगा फायदाममता बनर्जी का बड़ा ऐलान: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए विपक्ष के प्रस्ताव का करेंगी समर्थनसंसद में संग्राम: विपक्ष के 8 सांसद पूरे बजट सत्र के लिए निलंबित, राहुल गांधी के नेतृत्व में बड़ा प्रदर्शनट्रेड डील से नहीं बदलेगी बाजार की किस्मत, तेजी के लिए चाहिए और स्पष्टता: शंकर शर्माभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स गदगद, दावा: बाजार में बढ़ेगा निवेशअदाणी डिफेंस और लियोनार्डो मिलकर बनाएंगी हेलीकॉप्टर, भारत में लगाएगी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट

Stock Market: इजराइल-ईरान युद्ध की धमक से वैश्विक बाजारों में गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा शेयर बाजार का हाल ?

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। बढ़ती यील्ड और मिडिल ईस्ट में संघर्ष की चिंताओं ने गोल्डमैन सैक्स की मजबूत कमाई और गर्म खुदरा बिक्री डेटा को प्रभावित किया।

Last Updated- April 16, 2024 | 8:39 AM IST
Stocks to Watch today

Stock Market Today: इजराइल द्वारा ईरान पर ‘बड़े’ हमले की तैयारी करने की खबरों के बीच भारत समेत वैश्विक शेयर बाजारों में गिरावट मंगलवार को भी जारी रह सकती है।

इजराइल ने अपनी ओर से कहा है कि वह संघर्ष को बढ़ाना नहीं चाहता है लेकिन अपने क्षेत्र की रक्षा करेगा। सुबह 7:05 बजे गिफ्ट निफ्टी वायदा 107 अंक नीचे 22,250 के स्तर पर था।

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 2 प्रतिशत गिर गए जबकि ऑस्ट्रेलिया का एएसएक्स 200 और हांगकांग के हैंग सेंग में 1.4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अमेरिकी शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखी गई। बढ़ती यील्ड और मिडिल ईस्ट में संघर्ष की चिंताओं ने गोल्डमैन सैक्स की मजबूत कमाई और गर्म खुदरा बिक्री डेटा को प्रभावित किया।

वहीं, डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.65 प्रतिशत की गिरावट आई, एसएंडपी 500 में 1.2 प्रतिशत की गिरावट आई और नैस्डैक कंपोजिट में 1.79 प्रतिशत की गिरावट आई।

सोमवार को कैसी थी बाजार की चाल ?

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ईरान द्वारा इज़राइल पर जवाबी हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव की बढ़ती आशंकाओं के कारण निवेशकों की घबराहट बढ़ने से बाजार में गिरावट आई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 900 से ज्यादा अंकों की गिरावट लेकर 73,315.16 पर खुला। अंत में यह 845.12 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट लेकर 73,399.78 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी-50 (Nifty-50) भी 246.90 या 1.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,272.50 के लेवल पर बंद हुआ।

First Published - April 16, 2024 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट