facebookmetapixel
Advertisement
टेक्नोक्रॉफ्ट वेंचर्स IPO की 34% प्रीमियम पर लि​स्टिंग, निवेशकों को पहले ही दिन अच्छा मुनाफाएन चंद्रशेखरन के कार्यकाल में टाटा संस की जमकर हुई कमाई! मिला ₹2.71 लाख करोड़ का डिविडेंड10 मिनट में सामान पहुंचने के दौर में भी किराना दुकानें क्यों नहीं हारेंगी? रिपोर्ट में सामने आई बड़ी वजहटाटा मोटर्स पीवी का शेयर 5% टूटा, कमजोर नतीजों के बाद क्या करें निवेशक?लीप इंडिया आईपीओ की ठीक-ठाक शुरुआत, 159 रुपये का शेयर 166 रुपये पर हुआ लिस्ट2026 में टूटेगा गर्मी का रिकॉर्ड! अल-नीनो ने बढ़ाई टेंशन, 69% पहुंची सबसे गर्म साल बनने की संभावनादुनिया का ‘इमरजेंसी ऑयल कुशन’ लगभग खत्म? 400 मिलियन बैरल में से 350 मिलियन बैरल बाजार ने सोख लिएजेटवर्क की IPO से ₹2,600 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में नए सिरे से दाखिल किया ड्राफ्ट पेपरहोर्मुज खुलने पर संशय बढ़ा! मुनाफावसूली के दबाव से सोना ₹1,117 टूटा, चांदी ₹1,861 फिसलीAI की दौड़ से Airtel-Jio को बड़ा फायदा! डेटा सेंटर और क्लाउड से खुल सकते हैं कमाई के नए रास्ते

बिना मंत्रियों के 100 दिनों का खाका तैयार कराने में जुटे शिंदे

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 5:14 PM IST

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अभी तक भले ही मंत्रिमंडल विस्तार नहीं कर पाए हो, लेकिन सरकार के 100 दिनों का कार्यक्रम की रुपरेखा तैयार की जा रही है। राज्य के सभी विभागों के सचिवों के साथ अपनी पहली बैठक में शिंदे ने केंद्र और राज्य की योजनाओं को तेजी से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग अपने काम की रुपरेखा तय करके इसकी सूचना जल्द से जल्द दे।
मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि देश में राज्य की अच्छी छवि है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आश्वासन दिया है कि वह राज्य सरकार के साथ खड़े हैं। अन्य केंद्रीय मंत्री भी राज्य के साथ सहयोग करने को आतुर हैं। ऐसे समय में हमें भी नवीन योजनाओं के साथ आना चाहिए। नए उपक्रमों का स्वागत है । ऐसे प्रस्तावों को केंद्र से अधिकतम निधि कैसे प्राप्त हो सकता है यह देखने के तुरंत बाद प्रस्तुत किया जाना चाहिए। खासकर रेलवे और हाईवे को लेकर केंद्र की ओर से फॉलोअप बढ़ाया जाए। लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करते हुए शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए।
शासन और प्रशासन राज्य कारभार में रथ के दो पहिये हैं, दोनों को तालमेल से काम करने की जरूरत है । जनोन्मुख योजनाओं को अंतिम तबके तक पहुंचना चाहिए और उन्हें प्रभावी रूप से लागू करना चाहिए। राज्य में नई सरकार से लोगों को काफी उम्मीदें हैं। हमें किसानों, मजदूरों, खेतिहर मजदूरों की उम्मीदें पूरी करनी होंगी । सरकार की छवि प्रशासन की कार्यक्षमता पर निर्भर करती है। इसके लिए सभी को राज्य के कल्याण के लिए प्रभावी रूप से काम करना चाहिए ।
मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। उन फैसलों का तुरंत अमल किया जाना चाहिए। भारी बारिश से किसानों की फसलों का बड़ा नुकसान हुआ है। इस नुकसान का पंचनामा तत्काल कर किसानों को राहत मुआवजा देने में तेजी लाई जाए । राज्य में सड़कों का सुधार करते समय नई तकनीक के प्रभावी प्रयोग को प्राथमिकता दी जाए। किसी भी कार्य में गुणवत्ता से समझौता न करें।
मुख्यमंत्री ने अपनी निर्णयों को स्पष्ट करते हुए कहा कि पहले के गलत निर्णयों को सरकार की ओर से स्थगिति दी गई है, जनता से संबंधित आवश्यक कामों को स्थगिति नहीं दी जाएगी। पहले जो लोकहित के काम शुरू थे, उन कामों को शुरू रखा जाएगा । प्रशासन पर बढ़ रहा तनाव कम करने के लिए रिक्त पदों की भर्ती होना भी जरूरी है । इसकी योजना तैयार की जाए। बैठक में मुख्य सचिव मनुकुमार श्रीवास्तव के साथ सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव आदि उपस्थित थे।
 

Advertisement
First Published - July 27, 2022 | 11:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement