facebookmetapixel
Budget 2026: पारंपरिक फसलों से आगे बढ़ेगी खेती, काजू, नारियल और चंदन जैसी नकदी फसलों पर जोरBudget 2026: मुश्किल दौर से गुजर रहे SEZ को बड़ी राहत, अब घरेलू बाजार में सामान बेच सकेंगी इकाइयांBudget 2026: व्यक्तिगत करदाताओं के लिए जुर्माने और अ​भियोजन में ढील, विदेश परिसंपत्तियों की एकबार घोषणा की सुविधाBudget 2026: बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने के लिए ₹12.2 लाख करोड़ का आवंटन, कैपेक्स में भारी बढ़ोतरीBudget 2026: पहली बार ₹1 लाख करोड़ के पार पहुंचा हेल्थ बजट, ‘मिशन बायोफार्मा शक्ति’ का आगाजविनिवेश की नई रणनीति: वित्त वर्ष 2027 में 80,000 करोड़ जुटाएगी सरकार, जानें क्या है पूरा रोडमैपBudget 2026: वैश्विक सेवा निर्यात में 10% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सर्विस सेक्टर को मिली पहली प्राथमिकताBudget 2026: शेयर बायबैक से होने वाली आय को माना जाएगा पूंजीगत लाभपीयूष गोयल का बड़ा बयान: $2 ट्रिलियन निर्यात लक्ष्य की ओर भारत, मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तारGold-Silver ETF में गिरावट जारी, प्राइस बैंड की गणना अब टी-1 से

जम्मू कश्मीर में लैंड माइंस विस्फोट, सेना के 6 जवान घायल, LOC के पास हुआ हादसा

नौशेरा सेक्टर के खम्बा किले के पास करीब 10.45 बजे एक लैंड माइंस पर एक सैनिक का गलती से पैर चला गया जिसके बाद यह हादसा हुआ।

Last Updated- January 14, 2025 | 3:27 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के सीमा के पास एक गांव में मंगलवार को एक लैंड माइंस विस्फोट में कम से कम छह सेना के जवान घायल हो गए। इसकी जानकारी अधिकारियों ने मीडिया को दी।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा तब हुआ जब सैन्यकर्मी गश्त पर थे। नौशेरा सेक्टर के खम्बा किले के पास करीब 10.45 बजे एक लैंड माइंस पर एक सैनिक का गलती से पैर चला गया, जिसके बाद यह हादसा हुआ। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

अधिकारियों के मुताबिक, एलओसी के पास के अग्रिम क्षेत्रों में एक एंटी-इनफिल्ट्रेशन अवरोध प्रणाली के हिस्से के रूप में लैंड माइंस बिछाई जाती हैं, जो कभी-कभी बारिश के कारण बह जाती हैं, जिससे इस तरह के हादसे होते हैं।

First Published - January 14, 2025 | 3:07 PM IST

संबंधित पोस्ट