facebookmetapixel
Advertisement
रनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफा

जानिए कौन है देश के नए रेवेन्यू सेक्रेटरी

Advertisement

आदेश में यह भी कहा गया है कि पांडेय वित्त सचिव बने रहेंगे। मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है।

Last Updated- January 09, 2025 | 7:57 PM IST
Interview: IDBI Bank will bid by the end of FY25, DIPAM Secretary also told plans regarding LIC, SCILAL Interview: FY25 के अंत तक लगेगी IDBI Bank की बोली, DIPAM सचिव ने LIC, SCILAL को लेकर भी बताया प्लान
बिजनेस स्ट्रेंडर्ड हिन्दी

वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने बृहस्पतिवार को वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव (Revenue Secretary) का पदभार संभाल लिया। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने बुधवार को पांडेय को राजस्व सचिव नियुक्त किया। पांडेय निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM) और सार्वजनिक उद्यम विभाग (DPE) का प्रभार संभाल रहे थे। आदेश में यह भी कहा गया है कि पांडेय वित्त सचिव (Finance Secretary) बने रहेंगे।

पिछले साल सितंबर में ओडिशा कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी (IAS Officer) पांडेय को वित्त सचिव नियुक्त किया गया था। वित्त मंत्रालय में छह विभाग- राजस्व, आर्थिक मामले, व्यय, वित्तीय सेवाएं, दीपम और डीपीई हैं। मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ अधिकारी को वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है।

वित्त मंत्रालय से पहले कहां-कहां Posted थे तुहिन कांत पांडेय

दीपम में सचिव के रूप में कार्य करने से पहले पांडेय ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के क्षेत्रीय कार्यालय में कार्य करने के अलावा, केंद्र सरकार और ओडिशा सरकार में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया।

केंद्र सरकार में, उनके पिछले पदों में योजना आयोग (अब नीति आयोग) (NITI Ayog) में संयुक्त सचिव, कैबिनेट सचिवालय में संयुक्त सचिव और वाणिज्य मंत्रालय (Ministry of Commerce) में उप सचिव शामिल हैं।

Year ender: 2024 में Investors ने Share Market से कमाए 77 लाख 66 हजार करोड़, 2025 में आप कितना कमाएंगे? पढ़ें…

ओडिसा में किस-किस पद पर रहे

ओडिशा सरकार में, उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्य किया। उन्होंने ओडिशा राज्य वित्त निगम के कार्यकारी निदेशक और ओडिशा लघु उद्योग निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में भी कार्य किया।

पांडे ने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातकोत्तर की डिग्री और बर्मिंघम विश्वविद्यालय (यूके) से एमबीए की डिग्री प्राप्त की है।

Budget: क्या आप प्लास्टिक उत्पाद कारोबारी हैं, तो पढ़िए बजट में वित्तमंत्री से क्या मांग है आप लोगों के लिए..

Budget : बजट पर Edelweiss MF CEO, FIDC Director की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से हुई खास मुलाकात…पढ़े विस्तार से

 

Advertisement
First Published - January 9, 2025 | 7:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement