facebookmetapixel
MSME को बड़ी राहत: RBI ने सस्ते कर्ज के लिए बदले नियम, ब्याज अब हर 3 महीने पर रीसेट होगानील मोहन से बिल गेट्स तक, टेक दुनिया के बॉस भी नहीं चाहते अपने बच्चे डिजिटल जाल में फंसेगोवा नाइटक्लब हादसे के बाद EPFO की लापरवाही उजागर, कर्मचारियों का PF क्लेम मुश्किल मेंSwiggy ने QIP के जरिए जुटाए ₹10,000 करोड़, ग्लोबल और घरेलू निवेशकों का मिला जबरदस्त रिस्पांससिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह के पास गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौतऑटो इंडस्ट्री का नया फॉर्मूला: नई कारें कम, फेसलिफ्ट ज्यादा; 2026 में बदलेगा भारत का व्हीकल मार्केटDelhi Pollution: दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, CAQM ने आउटडोर खेलों पर लगाया रोकशेयर बाजार में इस हफ्ते क्यों मचेगी उथल-पुथल? WPI, विदेशी निवेशक और ग्लोबल संकेत तय करेंगे चालFPI की निकासी जारी, दिसंबर के 12 दिनों में ही ₹18 हजार करोड़ उड़ गएसस्ता टिकट या बड़ा धोखा? हर्ष गोयनका की कहानी ने खोल दी एयरलाइंस की पोल

टाइम सूची में जियो प्लेट., बैजूस भी

Last Updated- December 12, 2022 | 5:22 AM IST

टाइम मैगजीन की दुनिया की 100 सर्वाधिक प्रभावशाली कंपनियों की पहली सूची में दो भारतीय कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की प्रौद्योगिकी इकाई जियो प्लेटफॉम्र्स और एडुटेक स्टार्टअप बैजूस ने भी जगह बनाई है।
टाइम ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि कुछ कंपनियां भविष्य को आकार दे रही हैं और वे पहली बार तैयार 100 सर्वाधिक प्रभावशील कंपनियों की सूची के केंद्र में हैं। इन कंपनियों की सूची तैयार करने के लिए टाइम ने स्वास्थ्य, मनोरंजन, परिवहन, प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली कंपनियों से आवेदन मंगाए। उसके बाद उनकी प्रासंगिकता, प्रभाव, नवप्रवर्तन, लक्ष्य और सफलता सहित महत्त्वपूर्ण कारकों का आकलन किया गया।
टाइम मैगजीन के अनुसार, इन सब कारकों पर गौर करने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्रभावकारी कार्य करने वाली कंपनियों की सूची तैयार हुई। इसमें पुनर्चक्रण के लिए प्रौद्योगिकी स्टार्टअप से लेकर भविष्य की मुद्रा को रूप दे रही क्रिप्टोकरेंसी कंपनी से लेकर टीका बनाने वाली दवा कंपनियों को शामिल किया गया है।
सूची में जियो प्लेटफॉम्र्स को नवप्रवर्तकों की सूची में रखा गया है। इसी श्रेणी में जूम, एडिडास, टिक टॉक, आइकिया, मॉडर्ना और नेटलिक्स जैसी कंपनियां भी हैं। पिछले कुछ साल में मुंबई का औद्योगिक समूह रिलायंस इंडस्ट्रीज ने भारत का सबसे बड़ा 4जी नेटवर्क तैयार किया है। कंपनी दुनिया के विभिन्न देशों के  मुकाबले डेटा के लिए दर सबसे कम ले रही है (एक जीबी के लिए 5 सेंट्स (लगभग 3.5 रुपये)। उसने कहा, दुनिया भर के निवेशक रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉम्र्स में निवेश करने के लिए तैयार हैं। वे रिलायंस जियो के 41 करोड़ उपभोक्ताओं तक पहुंच बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इन निवेशकों में फेसबुक, गूगल जैसी कंपनियां शामिल हैं।
सूची में एडुटेक स्टार्टअप बैजूस को टेसला, हुआवेई आदि कंपनियों के साथ रखा गया है। कंपनी का मूल्यांकन जुलाई 2019 में 5.5 अरब डॉलर था जो अब बढ़कर करीब 15 अरब डॉलर हो चुका है।

First Published - April 28, 2021 | 11:55 PM IST

संबंधित पोस्ट