facebookmetapixel
Advertisement
हमले से पहले बासमती चावल के गोदाम भर रहा था ईरानहोर्मुज स्ट्रेट बंद होने से बढ़ेंगी मुश्किलें, भारत समेत एशियाई देशों में बढ़ सकते हैं कच्चे तेल के दामईरानी हमलों के बाद कतर ने LNG उत्पादन रोका, भारत ने उद्योगों के लिए गैस की सप्लाई घटाईभारत संघर्ष समाप्त करने के पक्ष में कर रहा आवाज बुलंद, खाड़ी में भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकतादेश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार, वैकल्पिक आयात मार्गों पर फोकस: हरदीप सिंह पुरीनिवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानक

INOX India IPO: 14 दिसंबर को खुलेगा आईनॉक्स सीवीए का IPO, प्राइस बैंड 627-660 रुपये पर तय

Advertisement

लगभग 17 साल पहले आईनॉक्स लेज़र (इसकी मल्टीप्लेक्स शाखा) के आईपीओ के बाद यह आईनॉक्स समूह का पहला सार्वजनिक निर्गम है।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:30 PM IST
Quality Power IPO

क्रायोजेनिक टैंक बनाने वाली सबसे बड़ी घरेलू कंपनी आईनॉक्स सीवीए का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Inox India IPO) 14 दिसंबर को खुलेगा। कंपनी ने सोमवार को इसका प्राइस बैंड 627-660 रुपये तय कर दिया।

वडोदरा की कंपनी के प्रवर्तक और निदेशक सिद्धार्थ जैन ने पीटीआई-भाषा से कहा कि मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कंपनी 5,990 करोड़ रुपये जुटाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्गम सिर्फ बिक्री पेशकश (OFS) पर आधारित होगा।

इसके तहत प्रवर्तक इकाई और देश में औद्योगिक और चिकित्सकीय ऑक्सीजन की सबसे बड़ी विनिर्माता आईनॉक्स इंडिया कंपनी में अपनी 25 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगी।

लगभग 17 साल पहले आईनॉक्स लेज़र (इसकी मल्टीप्लेक्स शाखा) के आईपीओ के बाद यह आईनॉक्स समूह का पहला सार्वजनिक निर्गम है। आईनॉक्स लेजर अब पीवीआर समूह का हिस्सा है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 7:30 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement