facebookmetapixel
Advertisement
मई में निर्यात ने पकड़ी रफ्तार, 18% उछलकर 45.2 अरब डॉलर; फिर भी बढ़ा व्यापार घाटाDomino’s, KFC, McDonald’s और Burger King में कौन आगे? QSR सेक्टर पर नुवामा की रिपोर्टEPFO Update: नौकरी 10 साल से पहले छोड़ी? फिर भी मिलेगा पेंशन का पैसा, जानें EPFO का ये बड़ा नियमKotak MF ने SIF की दुनिया में रखा कदम, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी पर लगाया दांव; किसे करना चाहिए निवेश?Upcoming IPO: ₹165 करोड़ जुटाने आ रही Advit Jewels, 23 जून से खुलेगा IPO; चेक करें प्राइस बैंडगर्मी ने बढ़ाई FMCG कंपनियों की बिक्री! Britannia, Nestle और Marico पर ब्रोकरेज बुलिशVedanta Resources दोबारा हो सकती है लिस्ट, अनिल अग्रवाल ने कहा- हर बिजनेस में 100 अरब डॉलर का अवसरऑनलाइन होटल और फ्लाइट बुकिंग बढ़ने से कौन कमाएगा पैसा? ICICI Securities ने बताए टॉप पिकDMart के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें! Blinkit, Swiggy और Zepto की बढ़त पर Emkay की बड़ी रिपोर्टविजिटिंग कार्ड नहीं है? Aadhaar App के जरिए सेकंडों में शेयर करें अपना कांटेक्ट कार्ड, बस फॉलो करें ये स्टेप्स

कमोडिटी बाजार में बढ़ेगी हलचल: कृषि जिंसों के वर्गीकरण व पोजिशन लिमिट पर बदलाव की तैयारी में SEBI

Advertisement

सेबी कमोडिटी बाजार में भागीदारी बढ़ाने के लिए कृषि जिंसों के वर्गीकरण, ट्रेडिंग लिमिट और प्रतिबंधों की समीक्षा कर रहा है, जिससे निवेशकों को बड़ी राहत मिल सकती है

Last Updated- March 03, 2026 | 9:52 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) कमोडिटी डेरिवेटिव बाजार में भागीदारी बढ़ाने के मकसद से कई उपायों पर विचार कर रहा है। इनमें कृषि कमोडिटी वर्गीकरण की परिभाषा में संशोधन, बाजार-व्यापी पोजीशन लिमिट में बदलाव और मार्जिन ढांचे की समीक्षा शामिल है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इन प्रस्तावों पर हाल में सेबी की कमोडिटी डेरिवेटिव सलाहकार समिति (सीडीएसी) में चर्चा की गई। समिति ने मौजूदा वितरण और निपटान ढांचे की फिर से जांच करने के लिए गठित कई कार्य समूहों की रिपोर्टों की समीक्षा की।

चर्चा में सात प्रमुख कृषि उत्पादों – गेहूं, चना, सरसों, सोयाबीन, मूंग, गैर-बासमती धान और क्रूड पाम आॉयल – के डेरिवेटिव पर लंबे समय से लगे कारोबारी प्रतिबंधों और उन्हें ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर वापस लाने के संभावित उपायों पर भी विचार-विमर्श हुआ। डेरिवेटिव पर यह प्रतिबंध पहली बार दिसंबर 2021 में लगाया गया था और यह हर साल बढ़ाया जाता रहा है। वर्तमान में प्रतिबंध मार्च 2026 तक लागू हैं।

घटनाक्रम से अवगत लोगों के अनुसार, प्रमुख प्रस्तावों में से एक कृषि-वस्तुओं की परिभाषा को अपडेट करना है, जिन्हें वर्तमान में उत्पादन स्तर, आपूर्ति क्षमता और सरकारी हस्तक्षेप की संभावना के आधार पर संवेदनशील, व्यापक या संकीर्ण श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है। ये वर्गीकरण पोजीशन सीमा तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं।

नियामक सदस्य-स्तर की पोजीशन लिमिट का भी मूल्यांकन कर रहा है और उल्लंघन के लिए दंड के ढांचे पर फिर से विचार कर सकता है। एक सूत्र ने बताया, मार्जिन प्रणाली में कुछ कमियां हैं, जिनमें सुधार की जरूरत है। कई कृषि जिंसों में सदस्यों और ग्राहकों के लिए उपलब्ध बाजार-व्यापी पोजीशन लिमिट अपेक्षाकृत कम है। इसलिए महीने के दौरान बार-बार और अक्सर अनजाने में उल्लंघन होते हैं। ऐसे अनजाने उल्लंघनों के लिए दंड पर फिर से विचार किया जा सकता है।

उम्मीद है कि सेबी जल्द ही प्रस्तावित परिवर्तनों की रूपरेखा पेश करते हुए परामर्श पत्र जारी कर सकता है। उद्योग जगत के हितधारकों के साथ चर्चा के बाद मसौदा प्रस्तावों को आमतौर पर मंजूरी के लिए बोर्ड के सामने पेश करने से पहले सार्वजनिक राय के लिए रखा जाता है। इस बारे में सेबी को ईमेल के जरिये भेजे गए सवालों का जवाब नहीं मिला।

फरवरी में सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा था कि नियामक कृषि-जिंसों के डेरिवेटिव पर जारी प्रतिबंध की समीक्षा के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ काम कर रहा है। सूत्रों ने संकेत दिया है कि मौजूदा विस्तार मार्च 2026 तक ही है और अगली समीक्षा के दौरान इसमें कुछ राहत पर विचार किया जा सकता है।

बाजार के एक प्रतिभागी ने बताया, ये उपाय सेबी चेयरमैन द्वारा कमोडिटी बाजार का विस्तार करने और संरचनात्मक समस्याओं को दूर करने के लिए शुरू की गई व्यापक पहलों का हिस्सा हैं। इस क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने के लिए कई कार्य समूहों का गठन किया गया है। 

इसके अलावा सेबी ने गैर-कृषि कमोडिटी डेरिवेटिव को नियंत्रित करने वाले मानदंडों की समीक्षा के लिए एक समिति भी बनाई है, जहां विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की भागीदारी मुख्य रूप से ऊर्जा और नकद-निपटान अनुबंधों में केंद्रित है।

Advertisement
First Published - March 3, 2026 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement