facebookmetapixel
MSME को बड़ी राहत: RBI ने सस्ते कर्ज के लिए बदले नियम, ब्याज अब हर 3 महीने पर रीसेट होगानील मोहन से बिल गेट्स तक, टेक दुनिया के बॉस भी नहीं चाहते अपने बच्चे डिजिटल जाल में फंसेगोवा नाइटक्लब हादसे के बाद EPFO की लापरवाही उजागर, कर्मचारियों का PF क्लेम मुश्किल मेंSwiggy ने QIP के जरिए जुटाए ₹10,000 करोड़, ग्लोबल और घरेलू निवेशकों का मिला जबरदस्त रिस्पांससिडनी के बॉन्डी बीच पर यहूदी समारोह के पास गोलीबारी, कम से कम 10 लोगों की मौतऑटो इंडस्ट्री का नया फॉर्मूला: नई कारें कम, फेसलिफ्ट ज्यादा; 2026 में बदलेगा भारत का व्हीकल मार्केटDelhi Pollution: दिल्ली-NCR में खतरनाक प्रदूषण, CAQM ने आउटडोर खेलों पर लगाया रोकशेयर बाजार में इस हफ्ते क्यों मचेगी उथल-पुथल? WPI, विदेशी निवेशक और ग्लोबल संकेत तय करेंगे चालFPI की निकासी जारी, दिसंबर के 12 दिनों में ही ₹18 हजार करोड़ उड़ गएसस्ता टिकट या बड़ा धोखा? हर्ष गोयनका की कहानी ने खोल दी एयरलाइंस की पोल

CAT 2022 Registration: आज शाम पांच बजे तक ही कर सकते हैं अप्लाई

Last Updated- December 11, 2022 | 3:18 PM IST

भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022  के लिए पंजीकरण बंद कर देगा।  
भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) बैंगलोर जल्द ही कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2022 के लिए पंजीकरण बंद कर देगा। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ध्यान दें कि आज, 21 सितंबर, CAT 2022 पंजीकरण की अंतिम तिथि है। पंजीकरण विंडो शाम 5 बजे बंद हो जाएगी। 

उम्मीदवार जो विभिन्न प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए CAT 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जा कर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

CAT 2022 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 3 अगस्त से शुरू हो गयी थी। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण शुल्क 2,300 रुपये है, जबकि SC, ST और PWD श्रेणी के छात्रों के लिए फीस 1,150 रुपये है।

बता दें, CAT 2022 की प्रवेश परीक्षा 27 नवंबर, 2022 को तीन हिस्सों में कराई जाएगी। CAT 2022 की परीक्षा लगभग 150 शहरों के केंद्रों में आयोजित की जाएगी।

CAT 2022 के लिए एडमिट कार्ड 27 अक्टूबर को शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। इसका परिणाम जनवरी, 2023 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाने की संभावना है। 

IIM CAT 2022 Registration: कैसे करें आवेदन ?

स्‍टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं । 
स्‍टेप 2: यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें। 
स्‍टेप 3: अपना नाम, एड्रेस, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण भरें। 
स्‍टेप 4: एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। 
स्‍टेप 5: आप चाहें तो फॉर्म को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं। 

आपको बता दें, जिन उम्मीदवारों ने CAT 2022 के लिए सफलतापूर्वक अपना पंजीकरण करवा लिया है वे समय सीमा के बाद भी अपने आवेदनों में बदलाव कर सकते हैं। यदि आवश्यकता हो तो उम्मीदवार फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षण शहर वरीयता जैसे विवरणों में बदलाव कर सकते हैं।

First Published - September 21, 2022 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट