facebookmetapixel
MCap: टॉप 8 कंपनियों का मार्केट वैल्यू ₹79,129 करोड़ घटा; Bajaj Finance और ICICI Bank सबसे बड़े नुकसान मेंRobert Kiyosaki ने खोले 6 निवेश के राज, जिन्हें अपनाकर आप बन सकते हैं अमीर!IRCTC टिकट बुकिंग में नया सिस्टम, फर्जी अकाउंट्स अब नहीं बचेंगेDelhi Weather Today: दिल्ली पर घना कोहरा, AQI 500 के करीब; GRAP स्टेज-4 की कड़ी पाबंदियां लागूElon Musk का अगला बड़ा दांव! SpaceX की IPO प्लानिंग, शेयर बिक्री से ₹800 अरब डॉलर वैल्यूएशन का संकेतUP: सांसद से प्रदेश अध्यक्ष तक, पंकज चौधरी को भाजपा की नई जिम्मेदारीइनकम टैक्स डिपार्टमेंट का अलर्ट: फर्जी डोनेशन क्लेम पर टैक्सपेयर्स को मिलेगा SMS और ईमेलदिल्ली की हवा फिर बिगड़ी, AQI 450 के करीब पहुंचते ही GRAP स्टेज-4 के सभी नियम पूरे NCR में लागूकिराया सीमा के बाद भी मनमानी? 10 में 6 यात्रियों ने एयरलाइंस पर नियम तोड़ने का आरोप लगायाCorporate Actions: बोनस, डिविडेंड और स्प्लिट से भरपूर रहने वाला है अगला हफ्ता, निवेशकों के लिए अलर्ट मोड

‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत के पहले पिता राजीव गांधी के स्मारक पर पहुंचे राहुल

Last Updated- December 11, 2022 | 3:52 PM IST

कांग्रेस पार्टी आज यानी 7 सितंबर से अपनी 3,570 किलोमीटर लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की शुरुआत करेगी। 150 दिनों में ये यात्रा 12 राज्यों से होकर गुज़रेगी। कन्याकुमारी से शुरू होकर ये यात्रा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ख़त्म होगी। इस यात्रा के पड़ाव तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, नीलांबुर, मैसुरु, बेल्लारी, रायचूर, विकाराबाद, नांदेड़, जलगावं जामोद, इंदौर, कोटा, दौसा, अलवर, बुलंदशहर, दिल्ली, अम्बाला, पठानकोट और जम्मू में होंगे.

कांग्रेस का दावा है कि इस यात्रा के ज़रिए वो बढ़ती महंगाई और सामाजिक ध्रुवीकरण जैसे मुद्दों पर आम लोगों में बहस छेड़ने की कोशिश करेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने यात्रा की शुरुआत करने से पहले आज चेन्नई के श्रीपेरंबदुर में अपने पिता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की। 
 
कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा को भारतीय राजनीति का ‘टर्निंग प्वाइंट’ बताया है। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सात सितंबर 2022 एक ऐसा दिन जब देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा शुरू करेगी। आज का दिन एक शांत चिंतन और नए सिरे से संकल्प का दिन है।
 
कन्याकुमारी से शुरू हो रही इस यात्रा का शुभारंभ एक कार्यक्रम से होगा, जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। 

 

First Published - September 7, 2022 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट