facebookmetapixel
Advertisement
वैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडरकोटक बैंक ने सावधि जमा धोखाधड़ी मामले में दर्ज की शिकायत

डॉनल्ड ट्रंप ने Apple के टिम कुक से क्यों कहा- ​भारत में न करें iPhone की मैन्यूफैक्चरिंग 

Advertisement

मार्च में समाप्त होने वाले 12 महीनों में, Apple ने भारत में $22 अरब मूल्य के iPhone असेंबल किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 फीसदी ज्यादा है।

Last Updated- May 15, 2025 | 3:39 PM IST
Donald Trump
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (File Image)

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जोर देकर कहा कि उन्होंने दोहा, कतर में Apple Inc के सीईओ टिम कुक (Tim Cook) से बात की और उनसे कहा कि भारत में फैक्ट्री लगाने की कोई जरूरत नहीं है, जब तक कि यह विशेष रूप से भारतीय बाजार के लिए न हो।

ट्रंप ने कहा, “कल मेरी टिम कुक से थोड़ी बहस हो गई थी।” उन्होंने बताया कि एप्पल के सीईओ भारत में बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य कर रहे हैं। कतर में ट्रंप ने कुक से कहा, “मैं नहीं चाहता कि आप भारत में निर्माण करें।” ट्रंप के अनुसार, इस बातचीत के बाद एप्पल अमेरिका में अपना प्रोडक्शन बढ़ाएगा।

इस महीने की शुरुआत में, कुक ने कहा कि भारत अमेरिकी बाजार के लिए बनाए गए iPhone बनाने में अहम रोल निभाएगा। टेक दिग्गज के हालिया तिमाही रिजल्ट की घोषणा करते हुए कुक ने कहा, “अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone का ओरिजिन देश भारत होगा।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब Apple ट्रंप के टैरिफ हमले के अपने सप्लाई चेन के साथ-साथ बिक्री और लाभ मार्जिन पर पड़ने वाले प्रभाव से निपटने के तरीकों पर विचार कर रहा है।

ये भी पढ़ें… भारत अमेरिकी सामान पर ज़ीरो टैरिफ लगाने को तैयार: ट्रंप का दावा

चीन में है iPhone का ज्यादातर प्रोडक्शन

Apple अपने ज्यादातर iPhone का प्रोडक्शन चीन में करती है और अमेरिका में उसका कोई स्मार्टफोन प्रोडक्शन नहीं है। Apple और उसके सप्लायर्स ने चीन से अगल एक सेंटर बनाने की को​शिशों को तेज कर दिया है, यह प्रक्रिया तब शुरू हुई जब कोविड-19 लॉकडाउन ने उसके सबसे बड़े प्लांट में प्रोडक्शनको नुकसान पहुंचाया। ट्रंप की ओर से लगाए गए टैरिफ के साथ-साथ बीजिंग-वॉशिंगटन टेंशन के चलते Apple ने भारत को नया प्रोडक्शन बनाने की दिशा में विचार किया।

ये भी पढ़ें… साल में दूसरी मुलाकात…कतर के शाही डिनर में फिर मिले अंबानी और ट्रंप

फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी में असेंब​​लिंग

भारत में बने ज्यादातर iPhone को फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के दक्षिणी भारत के प्लांट में असेंबल किया जाता है। टाटा ग्रुप, जिसने विस्ट्रॉन कॉर्प के घरेलू बिजनेस को खरीदा और पेगाट्रॉन कॉर्प की स्थानीय सुविधाओं की देखरेख करता है, एक अन्य बड़ा सप्लायर है। टाटा और फॉक्सकॉन दोनों ही नए कारखाने बनाकर और दक्षिणी भारत में प्रोडक्शन क्षमता बढ़ाकर अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं।

मार्च में समाप्त होने वाले 12 महीनों में, Apple ने भारत में $22 अरब मूल्य के iPhone असेंबल किए, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 60 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - May 15, 2025 | 3:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement