facebookmetapixel
Advertisement
बाजार में सब ठीक दिख रहा, लेकिन अंदर से बढ़ रहा खतरा! ब्रोकरेज ने दी डिफेंसिव शेयरों में निवेश की सलाहUS Fed Rate: अमेरिकी फेड का बड़ा फैसला! ब्याज दरें रहीं स्थिर, लेकिन महंगाई को लेकर सख्त रुख बरकरारOpening Bell: सेंसेक्स 100 अंक फिसला, निफ्टी 24,200 के नीचे; रियल्टी शेयरों में 1% की गिरावटRBI अगस्त में ब्याज दर बदलेगा या नहीं? जानें 72 अर्थशास्त्रियों के सर्वे में क्या निकलाअगस्त में किन सेक्टरों में बनेगा पैसा? Realty और Auto पर बुलिश, IT पर ब्रोकरेज ने क्यों किया सावधान?Crude Oil: तेल की कीमतों में फिर गिरावट, राहत की उम्मीद से सस्ता हुआ कच्चा तेलStocks To Watch Today: PNB, BHEL, NBCC समेत इन शेयरों पर रखें नजर, कई कंपनियों ने किए बड़े ऐलानविदेशी निवेशकों की खरीदारी से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 889 अंक उछला, निफ्टी में 265 अंकों की बढ़तपश्चिम एशिया में हवाई हमलों से कच्चा तेल 7% उछला, ब्रेंट क्रूड 90 डॉलर के करीब पहुंचाRBI के दखल और शेयर बाजार की तेजी से रुपया मजबूत, 13 जुलाई के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर बंद

Wagner Group के लड़ाके अपने हथियार जमा करा रहे हैं: रूसी रक्षा मंत्रालय

Advertisement

निजी सेना के लड़ाकों के हथियार जमा कराने का यह कदम अधिकारियों के प्रयासों का नतीजा है

Last Updated- July 13, 2023 | 12:03 PM IST
FILE PHOTO: Wagner fighters deployed in Rostov-on-Don

Putin v Prigozhin: रूस में हाल में बगावत के कारण चर्चा में आए निजी सेना Wagner Group के लड़ाके अपने हथियार सेना के पास जमा करा रहे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

वैग्नर समूह के विद्रोह को रूस की सत्ता के लिए अहम चुनौती के तौर पर देखा जा रहा था। निजी सेना के लड़ाकों के हथियार जमा कराने का यह कदम अधिकारियों के प्रयासों का नतीजा है, साथ ही रूस की तरफ से यूक्रेन के खिलाफ लड़ने की निजी सेना के अभियान का अंत भी है। हालांकि अभी वैग्नर प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन को लेकर तथा विद्रोह समाप्त कराने के लिए हुए समझौतों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वैग्नर लड़ाकों ने जो हथियार जमा कराए हैं उनमें टैंक, रॉकेट लॉन्चर, तोपें, 2,500 मीट्रिक टन गोला बारूद, हवाई रक्षा प्रणाली, 20,000 अग्नेयास्त्र आदि शामिल हैं। सोमवार को क्रेमलिन ने सूचित किया था कि विद्रोह के पांच दिन बाद 29 जून को प्रिगोझिन ने अपने 34 शीर्ष अधिकारियों के साथ राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी।

ये भी पढ़ें: इंडोनेशिया ने अवैध रूप से तेल स्थानांतरित करने के संदेह में ईरानी टैंकर जब्त किया

सरकार के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि वैग्नर कमांडरों ने पुतिन के प्रति प्रतिबद्धता जताई थी और कहा था ‘‘वे मातृभूमि के लिए लड़ने के वास्ते तैयार हैं।’’

पुतिन ने कहा था कि वैग्नर समूह को इस बात पर निर्णय करना है कि उन्हें रक्षा मंत्रालय के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर करके बेलारूस जाना है अथवा सेवानिवृत्त होना है। यूक्रेन में लड़ने वाले रूसी समूह के डिप्टी कमांडर जनरल सर्गेई सुरोविकिन के संबंध में भी अनिश्चितता बनी हुई है। उनके कथित तौर पर प्रिगोझिन के साथ संबंध थे।

सुरोविकिन को विद्रोह के बाद देखा नहीं गया है, उन्होंने एक वीडियो जारी कर विद्रोह समाप्त करने की अपील की थी। मामले की जानकारी रखने वाले अमेरिका के दो अधिकारियों ने जून में बताया था कि सुरोविकिन को हिरासत में ले लिया गया है।

Advertisement
First Published - July 13, 2023 | 12:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement