facebookmetapixel
Advertisement
जियो-एयरटेल के आरोपों के बाद TRAI की रडार पर वोडाफोन आइडिया, MNP विवाद की शुरू हुई जांचकच्चे तेल में फिर लगी आग, 108 डॉलर के पार पहुंचा ब्रेंट; सऊदी पाइपलाइन बंद होने से बढ़ी सप्लाई की चिंताअगस्त में हर IPO ने कराया फायदा! 111% तक मिला लिस्टिंग रिटर्नसोने की चमक पड़ी फीकी, एक महीने के निचले स्तर पर पहुंचा भाव; फेड की दर बढ़ोतरी का डरभारत में बिक रही थीं पाकिस्तानी ब्यूटी क्रीम, CDSCO ने ‘गोरी’ और ‘चांदनी’ को लेकर लोगों को किया अलर्टनए नियम और ज्यादा टैक्स से F&O ट्रेडिंग पर दबाव, ऑप्शंस कारोबार 45 महीने में सबसे कमSAP के हर 10 में से 8 AI एजेंट बनाने में भारत की भूमिका, कंपनी ने बताए आंकड़ेमहंगाई ने फिर बढ़ाई चिंता, अगस्त में खुदरा मुद्रास्फीति 4.82% और थोक महंगाई 20 महीने के शिखर परFCNR-B जमा पर बैंकों की बढ़ेगी लागत, RBI की हेजिंग से बाहर ब्याज का जोखिम बना चुनौतीभारत में मांग बढ़ी तो सेमीकंडक्टर उपकरण बनाएगी Horiba, घरेलू यूनिट लगाने को तैयार

US-India Energy Storage Task Force: अमेरिका-भारत ऊर्जा भंडारण कार्यबल ने शुरू किया कामकाज, क्या है मकसद?

Advertisement

सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत गठित ऊर्जा भंडारण कार्यबल (ESTF) की स्थापना अमेरिकी ऊर्जा विभाग (DOE) और बिजली मंत्रालय ने की है।

Last Updated- December 11, 2023 | 7:10 PM IST
भारत के साथ साझेदारी महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है: अमेरिका , Partnership with India is one of the important relations: US

अमेरिका-भारत ऊर्जा भंडारण कार्यबल सोमवार से परिचालन में आ गया। सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत गठित कार्यबल का मकसद अमेरिका और भारत में ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकी को गति देना है।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी ऊर्जा मंत्री जेनिफर ग्रानहोम के बीच आयोजित अमेरिका-भारत रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी (एससीईपी) की मंत्रिस्तरीय बैठक में पहली बार अमेरिका-भारत ऊर्जा भंडारण कार्यबल की घोषणा अक्टूबर, 2022 में की गई थी।

सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत गठित ऊर्जा भंडारण कार्यबल (ईएसटीएफ) की स्थापना अमेरिकी ऊर्जा विभाग (डीओई) और बिजली मंत्रालय ने की है। भारत में उन्नत ऊर्जा भंडारण, हरित हाइड्रोजन और ई-वाहन प्रौद्योगिकियों के विकास पर केंद्रित उद्योग संगठन इंडिया एनर्जी स्टोरेज अलायंस (आईएसए) सचिवालय सेवाएं मुहैया कराएगा।

अमेरिका-भारत ऊर्जा भंडारण कार्यबल का लक्ष्य ऊर्जा भंडारण प्रौद्योगिकियों बढ़ावा देना है। इसके लिए कार्यबल अमेरिकी और भारत सरकार के अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों तथा अन्य संबद्ध पक्षों के बीच जारी सार्थक बातचीत की सुविधा प्रदान करेगा।

कार्यबल ऊर्जा क्षेत्र को कार्बन उत्सर्जन से मुक्त करने को दोनों देशों के बीच रणनीतिक स्वच्छ ऊर्जा भागीदारी को बढ़ावा देने के लक्ष्य के साथ काम करेगा। इसमें स्वच्छ ऊर्जा का विकास और उसका उपयोग शामिल है।

भारत की तरफ से कार्यबल की सह-अध्यक्षता केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सचिव राकेश कुमार करेंगे। कुमार ने कहा, ‘‘अमेरिका-भारत ऊर्जा भंडारण कार्यबल…से भारत को स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बदलाव और 2070 तक शुद्ध रूप से शून्य उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।’’

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 7:10 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement