facebookmetapixel
BS Exclusive: खास घटना नहीं व्यापक बुनियाद पर बना है बजट- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणभारत-जीसीसी मुक्त व्यापार समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति, FTA वार्ता के लिए शर्तों पर हुआ करारIOCL Q3 Results: बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और सरकारी मुआवजे से मुनाफा 6 गुना उछला, ₹13,502 करोड़ पर आयाजमीन से आमदनी बढ़ाने की कवायद में LIC, मुनाफा 17% बढ़कर ₹12,958 करोड़ रहासरकारी बैंकों का मुनाफा बढ़ा, मजबूत ट्रेजरी यील्ड ने नेट इंटरेस्ट इनकम की कमी पूरी कीIndia-US Trade Deal: कृषि के लिए नहीं खोला गया बाजार, बोले कृषि मंत्री चौहान किसानों के हित सुरक्षितEPFO इक्विटी निवेश में लाएगा डायवर्सिफिकेशन, नए सेक्टर और स्टाइल इंडेक्स में भी कदम रखने का विचारदेश भर में सरपट दौड़ेगी भारत टैक्सी, क्या ओला, उबर और रैपिडो को दे पाएगी कड़ी टक्करIndia-US Trade Deal: 4-5 दिन में करार की रूपरेखा जारी करने की तैयारी, संयुक्त बयान के बाद घटेगा शुल्करिलायंस ने वेनेजुएला से खरीदा 20 लाख बैरल तेल, 6.5 से 7 डॉलर सस्ते भाव पर हुई खरीदारी

Russia का कीव पर मिसाइल से हमला, 50 से ज्यादा लोग घायल; यूक्रेन ने लगाई मदद की गुहार

राजधानी कीव पर यह हमला पिछले 21 महीने से चल रही लड़ाई में यूक्रेन पर क्रेमलिन के मिसाइल भंडार से लगातार खतरा जारी रहने को दर्शाता है।

Last Updated- December 13, 2023 | 8:22 PM IST
Ukrainian drone attack causes massive fire at an oil depot in Russia: Officials, रूस में एक तेल डिपो पर यूक्रेनी ड्रोन हमले से लगी भीषण आग : अधिकारी

Russia-Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर बुधवार रात रूस ने कई बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया जिसमें आठ बच्चों समेत कम से कम 53 लोग घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसी बीच, अमेरिका से किसी नयी सहायता का वादा नहीं मिलने के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति अपने देश के वास्ते और अंतरराष्ट्रीय सैन्य मदद जुटाने के लिए स्कैंडिनेविया पहुंचे।

कीव में रात तीन बजे एक के बाद एक कई धमाके सुनाई दिये और इस सप्ताह दूसरी बार शहर की वायु रक्षा प्रणाली को सक्रिय किया गया। यूक्रेन की वायुसेना ने कहा कि रूस ने राजधानी पर 10 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं और रक्षा प्रणाली ने सारी मिसाइलें ध्वस्त कर दीं।

राजधानी कीव पर यह हमला पिछले 21 महीने से चल रही लड़ाई में यूक्रेन पर क्रेमलिन के मिसाइल भंडार से लगातार खतरा जारी रहने को दर्शाता है।

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने हाल में अपने आकलन में कहा था कि हाल के महीनों में रूस हवा में दागी जा सकने वाली क्रूज मिसाइलों का भंडारण कर रहा है जिन्हें वह अपने बम वर्षक विमानों से दागेगा। इससे यूक्रेन के विद्युत ग्रिड पर इस सर्दी में भी भारी बमबारी की आशंका है।

पिछले साल रूस ने इसी सीजन में ऊर्जा बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया था और यूक्रेनवासियों को उष्मा, प्रकाश और पानी से वंचित करके उनकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश की थी।

यूक्रेन में वायु रक्षा हथियारों की घटती आपूर्ति के बीच राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की अमेरिकी सांसदों को यूक्रेन के लिए 61.4 अरब डॉलर की सहायता संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के अनुरोध पर राजी करने के लिए मंगलवार को वाशिंगटन गये थे लेकिन उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी।

जेलेंस्की बुधवार को ओस्लो में नॉर्डिक नेताओं से मिले जो रूस से आसन्न खतरे को महसूस करते हैं। ये नेता कीव के कट्टर समर्थक हैं।डेनमार्क, आइसलैंड, नार्वे, फिनलैंड और स्वीडेन के वरिष्ठ नेताओं ने एक बयान में कहा, ‘‘ रूस विभाजन का फायदा उठाना चाहता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें रूस के अवैध एवं अनैतिक युद्ध के खिलाफ एकजुट रहना चाहिए।’’ बयान के अनुसार उन्होंने यूक्रेन को समग्र सहायता पहुंचाने का वादा किया।

First Published - December 13, 2023 | 8:22 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट